Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़: एशियाई खेलों में भारतीय महिला हॉकी टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए 44 साल का लंबा इंतजार खत्म किया और ऐतिहासिक स्वर्ण पदक अपने नाम कर लिया। इस अभूतपूर्व और गौरवान्वित करने वाली उपलब्धि पर पाकुड़ जिला अध्यक्ष जूली हेंब्रम ने पूरी भारतीय टीम, कोचिंग स्टाफ और देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं एवं बहुत-बहुत बधाई दी है।
जूली हेंब्रम ने टीम के प्रदर्शन की सराहना करते हुए कहा कि हमारी महिला खिलाड़ियों ने मैदान पर जिस दृढ़ संकल्प, अनुशासन और खेल भावना का परिचय दिया है, उसने पूरे विश्व में भारत का नाम ऊंचा किया है। उन्होंने आगे कहा कि यह स्वर्ण पदक देश की करोड़ों बेटियों के लिए प्रेरणा का स्रोत बनेगा। इस ऐतिहासिक क्षण से पूरे देश के साथ-साथ पाकुड़ जिले के हर नागरिक में अत्यधिक उत्साह और गर्व का माहौल है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time NewsPakur.











