Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
महेशपुर:-प्रखंड के सीतारामपुर पंचायत अंतर्गत सिंदरी गांव में झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी जी के प्रयास से 25 केवीए का नया विद्युत ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया। ट्रांसफार्मर चोरी हो जाने के कारण गांव में बिजली आपूर्ति बाधित थी, जिससे ग्रामीणों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा था।
ग्रामीणों से समस्या की जानकारी मिलने के बाद उपासना मरांडी जी ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित विद्युत विभाग के अधिकारियों से संपर्क किया और ट्रांसफार्मर बदलने की पहल की। उनके प्रयास के बाद गांव में नया ट्रांसफार्मर स्थापित किया गया, जिससे बिजली आपूर्ति पुनः बहाल हो गई।
उपासना मरांडी जी ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में बिजली जैसी मूलभूत सुविधा का सुचारू रहना बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि क्षेत्र की जनता की समस्याओं को संबंधित विभाग तक पहुंचाकर उनके समाधान के लिए लगातार प्रयास किया जा रहा है।
नया ट्रांसफार्मर लगने के बाद ग्रामीणों में खुशी का माहौल है। ग्रामीण राजेंद्र हांसदा, मनोज मरांडी, छोटे, मिसिर मुर्मू सहित दर्जनों ग्रामीणों ने उपासना मरांडी जी के प्रति आभार जताते हुए कहा कि बिजली की समस्या से उन्हें काफी परेशानी हो रही थी, लेकिन अब ट्रांसफार्मर लगने से गांव में विद्युत आपूर्ति सामान्य हो गई है।
Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.











