Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Pakur :- पाकुड़ के बलिहारपुर स्थित सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में सेवा संकल्प अभियान के तहत भाषण एवं चित्रकला प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 76वें जन्मदिवस के उपलक्ष्य में आयोजित इस कार्यक्रम में छात्र-छात्राओं ने सामाजिक और जनकल्याणकारी विषयों पर अपने विचार और रचनात्मक प्रतिभा का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम में प्रतियोगिता के संयोजक अनुग्राहित प्रसाद साह, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष विवेकानंद तिवारी, जिला उपाध्यक्ष हिसाबी राय, भाजयुमो प्रदेश कार्यसमिति सदस्य सह वार्ड पार्षद अनिकेत गोस्वामी समेत विद्यालय के आचार्यगण मौजूद रहे।

भाषण प्रतियोगिता में कुल 10 विद्यार्थियों ने हिस्सा लिया। छात्र-छात्राओं ने बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस, डिजिटल इंडिया, प्रधानमंत्री जनधन योजना और प्रधानमंत्री उज्ज्वला योजना जैसे विषयों पर अपने विचार रखे।
भाषण प्रतियोगिता में कक्षा अष्टम की पलक कुमारी ने प्रथम, आयुष आनंद ने द्वितीय और कक्षा दशम के शंकर सरकार ने तृतीय स्थान हासिल किया।

वहीं चित्रकला प्रतियोगिता में विद्यार्थियों ने वृक्षारोपण, स्वच्छ भारत, रक्तदान और सामाजिक जागरूकता जैसे विषयों को रंगों के माध्यम से आकर्षक रूप से प्रस्तुत किया। चित्रकला में कक्षा अष्टम के सुरोजित मंडल ने प्रथम, कक्षा षष्ठ के राजदीप मंडल ने द्वितीय और कक्षा नवम की अदिति कुमारी ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।
प्रतियोगिता के विजेता छात्र-छात्राओं को कार्यक्रम में मौजूद अतिथियों और विद्यालय के आचार्यगण ने स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











