दुष्कर्म के आरोप में सिपाही गिरफ्तार, थाना प्रभारी समेत चार पुलिसकर्मी निलंबित

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk

सरायकेला :- झारखंड के सरायकेला–खरसावां जिले से पुलिस महकमे को शर्मसार करने वाला मामला सामने आया है। गम्हरिया थाना क्षेत्र में एक महिला ने पुलिसकर्मी पर दुष्कर्म का गंभीर आरोप लगाया है। मामला सामने आने के बाद पुलिस विभाग में हड़कंप मच गया है। घटना की गंभीरता को देखते हुए सरायकेला के पुलिस अधीक्षक मनोज स्वर्गीयारी ने बड़ी कार्रवाई की है।

 

एसपी ने गम्हरिया थाना प्रभारी संजय प्रसाद समेत चार पुलिसकर्मियों को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया है। निलंबित पुलिसकर्मियों में सब इंस्पेक्टर मनोज साहू, अनिरुद्ध सिंह और आरक्षी संतोष राय भी शामिल हैं। इन सभी के खिलाफ लापरवाही और कर्तव्यहीनता के आरोप में कार्रवाई की गई है।

वहीं, महिला से दुष्कर्म के आरोप में मुख्य आरोपी सिपाही को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस अधीक्षक ने मामले को गंभीरता से लेते हुए संबंधित पुलिसकर्मियों के खिलाफ विभागीय कार्रवाई भी शुरू कर दी है।

इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हलचल तेज हो गई है। अब पूरे मामले की जांच और विभागीय कार्रवाई पर सबकी नजरें टिकी हैं।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि जब कानून की रक्षा करने वालों पर ही ऐसे गंभीर आरोप लगें, तो आम जनता का भरोसा कैसे कायम रहेगा?

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!