दुमका में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन, युवाओं ने कला और संस्कृति का बिखेरा जलवा

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

दुमका। युवाओं की प्रतिभा को मंच देने और कला एवं संस्कृति को बढ़ावा देने के उद्देश्य से सोमवार को इंडोर स्टेडियम, दुमका में जिला स्तरीय युवा महोत्सव 2026-27 का भव्य आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ दुमका के उपायुक्त अभिजीत सिन्हा की उपस्थिति में हुआ। महोत्सव में जिले के युवाओं ने अपनी रचनात्मकता, सांस्कृतिक प्रतिभा और हुनर का शानदार प्रदर्शन किया।

कार्यक्रम में जिला युवा पदाधिकारी एवं जिला खेल पदाधिकारी विशिष्ट अतिथि के रूप में मौजूद रहे। इसके अलावा जिला खेल समन्वयक, जिला पर्यटन विशेषज्ञ, विभिन्न खेलों के प्रशिक्षक एवं जिला खेल कार्यालय के कर्मियों की भी उपस्थिति रही।

इस युवा महोत्सव का मुख्य उद्देश्य जिले के युवाओं को अपनी प्रतिभा प्रदर्शित करने के लिए बेहतर मंच उपलब्ध कराना तथा कला, संस्कृति, रचनात्मकता और सामूहिक सहभागिता को प्रोत्साहित करना था। महोत्सव के तहत कविता लेखन, चित्रकला, नुक्कड़ नाटक, समूह लोकगीत एवं समूह लोकनृत्य सहित कुल पांच विधाओं में प्रतियोगिताएं आयोजित की गईं। प्रतिभागियों ने पूरे उत्साह के साथ प्रतियोगिताओं में हिस्सा लिया।

प्रतियोगिताओं में इन प्रतिभागियों ने मारी बाजी

निर्णायक मंडल द्वारा घोषित परिणाम के अनुसार कविता लेखन प्रतियोगिता में हरिप्रिया कुमारी राजक ने प्रथम, रवि रंजन ने द्वितीय और अंकित कुमार ने तृतीय स्थान प्राप्त किया।

चित्रकला प्रतियोगिता में साक्षी कुमारी, सुजाता टुडू और श्रेया पासवान ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय एवं तृतीय स्थान हासिल किया।

नुक्कड़ नाटक प्रतियोगिता में नवा आरी ग्रुप, जिशान ग्रुप और शामभवी ग्रुप को क्रमशः पहला, दूसरा और तीसरा स्थान मिला।

समूह लोकगीत प्रतियोगिता में चाय चंपा ग्रुप और बहा बागान टीम ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। वहीं समूह लोकनृत्य प्रतियोगिता में रीला माला ग्रुप, विनिशा ग्रुप और जोबा बाहा ग्रुप ने क्रमशः प्रथम, द्वितीय और तृतीय स्थान प्राप्त किया।

निर्णायक मंडल ने निभाई महत्वपूर्ण भूमिका

सभी प्रतियोगिताओं का मूल्यांकन निर्धारित मानदंडों के आधार पर निष्पक्ष एवं पारदर्शी तरीके से किया गया। निर्णायक मंडल में महेंद्र प्रसाद, मोनिमाला सिंह, मधु कुमार सिंह, मेरी सुशाना टुडू, एमनुल सोरेन, हर्षिता तिवारी, डॉ. रूपम कुमारी, डॉ. मधुर कुमार सिंह, सोमनाथ राय, उमाशंकर चौबे, अभिषेक मुखर्जी, विद्यापति झा, डॉ. अमरेंद्र सुमन और अशोक सिंह सहित अन्य सदस्य शामिल रहे।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में जिला खेल कार्यालय के पदाधिकारियों एवं कर्मियों की अहम भूमिका रही। महोत्सव के माध्यम से युवाओं को अपनी प्रतिभा निखारने, झारखंड की सांस्कृतिक विरासत से जुड़ने और राज्य स्तरीय प्रतियोगिताओं में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रेरित किया गया।

जिला स्तरीय युवा महोत्सव ने एक बार फिर यह साबित किया कि दुमका के युवाओं में कला, संस्कृति और रचनात्मकता की अपार संभावनाएं हैं। जरूरत है तो बस उन्हें सही मंच और अवसर देने की।

प्राइम टाइम न्यूज़ | दुमका

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!