Giridih :- गिरिडीह से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है…
जहां भ्रष्टाचार के खिलाफ ACB ने बड़ी कार्रवाई करते हुए साइबर थाना के सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम को 30 हजार रुपये रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार किया है।
बताया जा रहा है कि रिश्वत लेने की शिकायत ACB को मिली थी।
शिकायत के सत्यापन के बाद ACB की टीम ने जाल बिछाया और जैसे ही सब-इंस्पेक्टर पुनीत कुमार गौतम कथित तौर पर 30 हजार रुपये रिश्वत की रकम ले रहे थे, टीम ने उन्हें मौके पर ही दबोच लिया।
इस कार्रवाई के बाद पुलिस महकमे में हड़कंप मच गया है।
ACB की टीम गिरफ्तार सब-इंस्पेक्टर से पूछताछ के साथ आगे की कानूनी कार्रवाई में जुटी है।
फिलहाल पूरे मामले में ACB की जांच जारी है और रिश्वत लेने के पीछे की परिस्थितियों को भी खंगाला जा रहा है।यानी कानून के रखवाले पर ही भ्रष्टाचार का आरोप लगा और ACB के जाल में अधिकारी रंगे हाथ फंस गया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











