Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़ :- पाकुड़िया प्रखंड क्षेत्र के गनपुरा स्थित हरि मंदिर प्रांगण में बुधवार को शाम 8:00ग्रामीणों की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में गांव के काफी संख्या में ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और अपने-अपने विचार व्यक्त किए।बैठक का मुख्य उद्देश्य गांव में निर्माणाधीन काली मंदिर के कार्य को अंतिम रूप देना था।मंदिर का निर्माण कार्य अब पूर्ण होने के करीब है। ऐसे में मंदिर निर्माण का स्वरूप बेहतर और भव्य हो सके, इसे लेकर पूरे ग्रामीण को एकत्रित कर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में निर्णय लिया गया कि सभी के सहयोग से मंदिर को आकर्षक और सुंदर स्वरूप दिया जाएगा।इस अवसर पर मुख्य रूप से शिव शंकर पाल, गोपाल चौधरी, बाला भगत, पप्पू भगत, काजल पाल, मुन्ना पाल, रतन पाल और दीपक चौधरी सहित समस्त ग्रामवासी उपस्थित थे। सभी ने एक स्वर में मंदिर निर्माण कार्य को समय पर और भव्यता के साथ संपन्न कराने का संकल्प लिया।
Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.











