Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :-;दुमका जिले के शिकारीपाड़ा थाना क्षेत्र से एक बेहद संवेदनशील मामला सामने आया है। नौपहाड़ के पास एक अज्ञात महिला का शव मिलने से इलाके में सनसनी फैल गई है।
मृत महिला की उम्र करीब 30 से 35 वर्ष के बीच बताई जा रही है। हालांकि, खबर लिखे जाने तक महिला की पहचान नहीं हो सकी है।
महिला के पहनावे की बात करें तो उसने पीले रंग का कुर्ता, काले रंग का पजामा और काले रंग का दुपट्टा पहन रखा है। वहीं, उसके पैरों में भूरे रंग का फीते वाला सैंडल है।

अब सबसे बड़ा सवाल यह है कि आखिर यह महिला कौन है? कहां की रहने वाली है और किन परिस्थितियों में उसकी मौत हुई?
फिलहाल महिला की पहचान करना बेहद जरूरी है, ताकि उसके परिजनों तक सूचना पहुंचाई जा सके।

प्राइम टाइम न्यूज़ की आप सभी दर्शकों से अपील है कि यदि आप इस महिला को पहचानते हैं या इसके संबंध में कोई भी जानकारी रखते हैं, तो तत्काल शिकारीपाड़ा थाना, जिला दुमका को सूचित करें।
आपकी एक छोटी-सी सूचना किसी परिवार को उसके अपनों तक पहुंचाने में मददगार साबित हो सकती है।











