ब्रह्मपुत्र मेल में मोबाइल चोरी का खुलासा, RPF ने आरोपी को दबोचा—तीन मोबाइल बरामद!

Edited By :-Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Shaibganj :- बरहरवा रेलवे स्टेशन से इस वक्त की बड़ी खबर सामने आ रही है।ट्रेन संख्या 15657 ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में सो रहे यात्रियों की जेब से मोबाइल चोरी करने वाले आरोपी को RPF ने गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी के कब्जे से चोरी किए गए तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए हैं, जिनकी कुल अनुमानित कीमत करीब 53 हजार 497 रुपये बताई जा रही है।

जानकारी के मुताबिक, 9 सितंबर 2026 को सूचना मिली कि ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में यात्रा कर रहे दो सोये हुए यात्रियों की जेब से कुल तीन मोबाइल फोन चोरी कर लिए गए हैं। एक यात्री की जेब से दो, जबकि दूसरे यात्री की जेब से एक मोबाइल फोन गायब था।

सूचना मिलते ही RPF बरहरवा के इंस्पेक्टर संजीव कुमार ने अपने अधिकारी एवं जवानों के साथ संदिग्ध की तलाश शुरू कर दी और संभावित स्थानों पर लगातार जांच और छापेमारी की गई।

इसी दौरान RPF को गुप्त सूचना मिली कि मोबाइल चोरी का संदिग्ध बरहरवा रेलवे स्टेशन के प्लेटफॉर्म नंबर एक पर टॉयलेट के किनारे बैठा हुआ है।

सूचना के आधार पर इंस्पेक्टर संजीव कुमार, सहायक उपनिरीक्षक जलेश्वर कुमार दुबे और कांस्टेबल ब्रजेश कुमार यादव तत्काल मौके पर पहुंचे। RPF टीम को देखते ही संदिग्ध ने भागने की कोशिश की, लेकिन जवानों ने घेराबंदी कर उसे पकड़ लिया।

पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची, उम्र करीब 25 वर्ष, निवासी कलियाचक, जिला मालदा, पश्चिम बंगाल बताया।

तलाशी के दौरान उसके कब्जे से तीन मोबाइल फोन बरामद किए गए।

पहला मोबाइल Samsung Galaxy Blitz, ब्लू कलर, जिसकी अनुमानित कीमत 21 हजार 499 रुपये है।

दूसरा Infinix Note, पाम ब्लू कलर, जिसकी अनुमानित कीमत 15 हजार 999 रुपये बताई गई है।जबकि तीसरा मोबाइल Vivo 5G, ऑरोरा गोल्ड कलर का है, जिसकी अनुमानित कीमत भी 15 हजार 999 रुपये है।

इस तरह बरामद तीनों मोबाइल की कुल अनुमानित कीमत 53 हजार 497 रुपये है।पूछताछ में आरोपी ने कथित तौर पर स्वीकार किया कि 8 सितंबर को ब्रह्मपुत्र मेल के जनरल कोच में दरवाजे के पास सो रहे यात्रियों की जेब से उसने तीन मोबाइल फोन चोरी किए थे और घटना के बाद बरहरवा स्टेशन पर उतर गया था।

RPF ने बरामद मोबाइल फोन की विधिवत तलाशी-सह-जब्ती सूची तैयार कर उन्हें जब्त किया। इसके बाद आरोपी सलीम सेख उर्फ गोरा उर्फ छउची को गिरफ्तार कर आगे की कानूनी कार्रवाई के लिए बरामद मोबाइल, लिखित शिकायत और अन्य संबंधित दस्तावेज रेल थाना/GRP बरहरवा को सौंपे जा रहे हैं।

फिलहाल आरोपी के खिलाफ नियमानुसार कानूनी कार्रवाई की जा रही है। रेलवे में यात्रियों की सुरक्षा को लेकर RPF की इस कार्रवाई से चोरी की घटनाओं पर लगाम लगाने की उम्मीद है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Shaibganj.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!