Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़ :- झारखंड के पाकुड़ जिले के समाजसेवी लुत्फ़ल हक को ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित दैनिक जागरण के प्रतिष्ठित ‘जागरण अचीवर्स अवार्ड’ समारोह में अंतरराष्ट्रीय सम्मान से सम्मानित किया गया। उन्हें समाज edसेवा एवं जनकल्याण के क्षेत्र में उनके उत्कृष्ट योगदान के लिए “Excellence in Social Impact” और “Social Impact Icon” सम्मान प्रदान किया गय
यह सम्मान समारोह ऑस्ट्रेलिया के सिडनी में आयोजित हुआ, जिसमें भारत और ऑस्ट्रेलिया की कई प्रतिष्ठित हस्तियों ने भाग लिया। कार्यक्रम के दौरान विभिन्न क्षेत्रों में उल्लेखनीय कार्य करने वाले व्यक्तित्वों को सम्मानित किया गया। लुत्फ़ल हक को समाज के वंचित एवं जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए किए गए उनके निरंतर प्रयासों और सामाजिक योगदान के लिए यह प्रतिष्ठित सम्मान प्रदान किया गया।
लुत्फ़ल हक की इस उपलब्धि से पाकुड़ सहित पूरे झारखंड में हर्ष का माहौल है। जिले के सामाजिक, राजनीतिक एवं विभिन्न संगठनों से जुड़े लोगों ने उन्हें बधाई देते हुए इसे पूरे जिले के लिए गर्व और सम्मान का विषय बताया। लोगों ने विश्वास जताया कि उनका यह सम्मान समाज सेवा के क्षेत्र में कार्य करने वाले अन्य लोगों के लिए भी प्रेरणास्रोत बनेगा।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











