सत्य-अहिंसा और सादगी का संदेश, गांधी-शास्त्री के आदर्शों को नमन—पाकुड़ में श्रद्धा के साथ मनाई गई जयंती।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- पाकुड़ में जिला सह प्रखंड कांग्रेस कमेटी के नेतृत्व में राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और देश के पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती श्रद्धा और सम्मान के साथ मनाई गई। इस दौरान कांग्रेस नेताओं और कार्यकर्ताओं ने दोनों महापुरुषों के आदर्शों को याद करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की।

पाकुड़ में 2 अक्टूबर, शुक्रवार को महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर गांधी चौक स्थित उनकी प्रतिमा पर कांग्रेस पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। सुबह करीब 11:30 बजे आयोजित कार्यक्रम में कांग्रेस नेताओं ने महात्मा गांधी के बताए सत्य, अहिंसा और सद्भाव के मार्ग को याद किया।

इसके बाद सुबह 11:45 बजे जिला कांग्रेस मुख्यालय में देश के दूसरे प्रधानमंत्री स्वर्गीय लाल बहादुर शास्त्री की जयंती मनाई गई। इस दौरान उपस्थित नेताओं ने शास्त्री जी के सादगी, ईमानदारी और राष्ट्रसेवा के आदर्शों को याद किया।

कार्यक्रम में नेताओं ने कहा कि महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के विचार आज भी समाज और देश के लिए प्रेरणादायक हैं। उनके बताए मार्ग पर चलना ही उनके प्रति सच्ची श्रद्धांजलि है।

इस मौके पर जिला उपाध्यक्ष गुलाम अहमद बकुल, जिला उपाध्यक्ष प्रमोद डोकानिया, पूर्व प्रदेश सचिव समीनुल इस्लाम, पूर्व जिला कोषाध्यक्ष असद हुसैन, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमजा, नगर अध्यक्ष कृष्णा यादव, मिर्जहान विश्वास, रामविलास महतो, मोतीउर रहमान, मिथुन मरांडी, परवेज आलम, अब्दुल मुतालिब सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!