Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- दुमका के जरमुंडी अंचल में आज महात्मा गांधी की जयंती के अवसर पर विशेष ग्राम सभाओं का आयोजन किया गया। ग्राम स्तर, पंचायत स्तर और अंचल स्तर पर आयोजित इन ग्राम सभाओं के माध्यम से आम लोगों को राजस्व एवं भूमि सुधार विभाग की ओर से किए जा रहे भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन और मॉडर्नाइजेशन की जानकारी दी गई।
गांधी जयंती के अवसर पर जरमुंडी अंचल में रिफार्म उत्सव के रूप में विशेष जागरूकता अभियान चलाया गया। इस दौरान ग्रामीणों को DILRMP यानी Digital India Land Records Modernization Programme के बारे में विस्तार से जानकारी दी गई।
अधिकारियों एवं कर्मियों ने आम जनता को बताया कि भू-अभिलेखों के डिजिटाइजेशन और आधुनिकीकरण से जमीन से जुड़े रिकॉर्ड को अधिक व्यवस्थित, सुरक्षित और आसानी से उपलब्ध कराने में मदद मिलेगी।
विशेष ग्राम सभाओं में लोगों को भूमि रिकॉर्ड के डिजिटाइजेशन, रिकॉर्ड के आधुनिकीकरण तथा इससे होने वाले संभावित लाभों के बारे में जागरूक किया गया।
इस अवसर पर अंचल कर्मी, ग्राम प्रधान, जनप्रतिनिधि और बड़ी संख्या में आम ग्रामीण उपस्थित रहे। कार्यक्रम का उद्देश्य लोगों को आधुनिक भूमि प्रबंधन व्यवस्था से जोड़ना और भू-अभिलेखों के डिजिटल स्वरूप के प्रति जागरूक करना रहा।











