Deoghar – देवघर नगर निगम चुनाव-2026 को लेकर वार्ड संख्या-19 में चुनावी सरगर्मी तेज हो गई है। वहीं वार्ड पार्षद पद की प्रत्याशी सुप्रिया कुमारी ने क्षेत्र के समग्र विकास, स्वच्छता व्यवस्था, बुनियादी सुविधाओं के विस्तार एवं जनसेवा को अपनी प्राथमिकता बताते हुए जनता से समर्थन की अपील की है। जबकि
सुप्रिया कुमारी ने कहा कि वे नेता नहीं, बल्कि वार्ड की “बेटी” के रूप में सेवा करने के उद्देश्य से चुनाव मैदान में उतरी हूं।
Repoted By – Krishna Goswami (PTN DEOGHAR)
उन्होंने वार्ड के प्रत्येक घर तक विकास की योजनाएँ पहुँचाने, सड़क, नाली, पेयजल, सफाई तथा नागरिक सुविधाओं को सुदृढ़ करने का संकल्प दोहराया। उनका कहना है कि एक शिक्षित, कर्मठ और ईमानदार प्रतिनिधित्व ही क्षेत्र की वास्तविक समस्याओं का समाधान कर सकता है।
प्रचार के दौरान उन्होंने स्थानीय लोगों से संपर्क कर उनकी समस्याएँ सुनीं और भरोसा दिलाया कि जनता का विश्वास ही उनकी सबसे बड़ी ताकत है। उन्होंने कहा कि यदि उन्हें जनादेश मिलता है, तो पारदर्शिता और जवाबदेही के साथ वार्ड के चहुंमुखी विकास के लिए कार्य किया जाएगा। चुनाव में उनका चुनाव चिन्ह ‘मोती की माला’ (क्रम संख्या-04) निर्धारित किया गया है। वह अपनी समर्थकों द्वारा लगातार जनसंपर्क अभियान चलाकर अपनी विजयी की पताका लहराने को लेकर, लोगों ने भी मन बना लिया है। वहीं नगर निगम चुनाव को लेकर वार्ड में राजनीतिक गतिविधियाँ तेज हैं और विभिन्न प्रत्याशी अपने-अपने स्तर पर मतदाताओं को आकर्षित करने में जुटे हुए हैं। ऐसे में वार्ड संख्या-19 का चुनाव मुकाबला दिलचस्प होने की बात कही गई।
EDITOR BY – Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











