यह प्रशिक्षण कार्यक्रम पंचायती राज कार्यालय, दुमका के सभागार में आयोजित किया गया, जिसमें निर्वाचन कार्य में प्रतिनियुक्त मतदान कर्मियों ने भाग लिया। प्रशिक्षण के दौरान मास्टर ट्रेनरों द्वारा निर्वाचन प्रक्रिया से जुड़े विभिन्न तकनीकी एवं व्यवहारिक पहलुओं की विस्तृत जानकारी दी गई।
कर्मियों को मतदान की चरणबद्ध प्रक्रिया, मॉक पोल, मतदाता पहचान, मतदान अभिलेखों का संधारण, सीलिंग प्रक्रिया तथा मतदान उपरांत की जाने वाली आवश्यक कार्रवाई के संबंध में विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण प्रदान किया गया।
प्रशिक्षण सत्र में कर्मियों को यह भी निर्देशित किया गया कि वे निर्वाचन आयोग द्वारा निर्धारित दिशा-निर्देशों का अक्षरशः अनुपालन सुनिश्चित करें तथा अपने दायित्वों का निर्वहन पूर्ण निष्ठा, सजगता एवं जवाबदेही के साथ करें, ताकि निर्वाचन प्रक्रिया शांतिपूर्ण एवं पारदर्शी वातावरण में संपन्न हो सके।
Editor By -Shashi Kumar(PTN NEWS DESK)











