फुलजोरी पहाड़ में भीषण आग, वन विभाग की कोशिश नाकाम — वन्यजीवों पर मंडराया संकट

Deoghar –  पालोजोरी प्रखंड क्षेत्र के फुलजोरी पहाड़ में शनिवार शाम लगी भीषण आग ने पूरे इलाके में दहशत का माहौल पैदा कर दिया। आग इतनी तेज़ और भयावह है कि दूर-दूर से लपटें साफ़ दिखाई दे रही हैं। स्थानीय लोगों के अनुसार, शनिवार रात लगभग 7 बजे बसहा पंचायत भवन के पीछे स्थित पहाड़ी से आग की शुरुआत हुई, जो देखते ही देखते बड़े क्षेत्र में फैल गई।Repoted By Krishna Goswami (PTN DEOGHAR)


दिनभर गश्ती के बावजूद नहीं रोकी जा सकी आग


ड्यूटी पर तैनात विभागीय कर्मियों ने बताया कि गश्ती दल प्रतिदिन पहाड़ के चारों ओर निगरानी रखता है और गतिविधियों पर पैनी नज़र बनाए रहता है। इसके बावजूद अचानक लगी इस आग पर तत्काल काबू पाने में सफलता नहीं मिल सकी।

आग की तीव्रता इतनी अधिक थी कि रात होते-होते पूरा पहाड़ धू-धू कर जलने लगा।

वन्यजीवों का आशियाना हुआ राख


स्थानीय ग्रामीणों ने चिंता जताई कि इस आग से पहाड़ में रहने वाले पशु-पक्षी और अन्य जीव-जंतुओं का आश्रय स्थल पूरी तरह प्रभावित हो गया है।

जंगल क्षेत्र में रहने वाले छोटे जीवों के लिए यह आग जानलेवा साबित हो रही है। ग्रामीणों का कहना है कि “पहाड़ जल रहा है तो सिर्फ पेड़ नहीं, पूरा प्राकृतिक जीवन तंत्र खत्म हो रहा है।”


ग्रामीणों ने जताई आशंका आसपास के लोगों का आरोप है कि पंचायत भवन के पीछे पिछले कई दिनों से मशीनों के जरिए कार्य कराया जा रहा था। ग्रामीणों का कहना है कि यह काम मनरेगा जैसी योजनाओं के तहत बताया जा रहा था, लेकिन मजदूरों की जगह मशीनों का उपयोग किया जा रहा था।


ग्रामीणों ने आशंका जताई कि लापरवाही या मानवीय गतिविधियों के कारण ही आग लगी हो सकती है।


प्रशासनिक हस्तक्षेप की मांग

घटना के बाद ग्रामीणों ने तत्काल आग बुझाने के लिए प्रभावी कार्रवाई, वन विभाग की स्थायी निगरानी और पूरे मामले की जांच की मांग की है।


लोगों का कहना है कि यदि समय रहते आग पर नियंत्रण नहीं पाया गया तो इससे पर्यावरण को भारी नुकसान हो सकता है।

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!