Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- गोपीकांदर थाना क्षेत्र के बरसा लाइन होटल के पास अचानक एक बस को रोकर चालक के साथ तू-तू-में-में शुरू हो गई। बस में सवार यात्री और बाकी लोग को कुछ समझ पाते तब तक कहासुनी हाथापाई में बदल गया था। वहां मौजूद लोगों ने मामला को शांत कराया, इसी बीच गोपीकांदर पुलिस, पंचायत मुखिया माइकल हेंब्रम और बीजीआर के पेट्रोलिंग कर्मी मनोज चांद घटनास्थल पहुंचे। जानकारी के मुताबिक दुमका पाकुड़ चलने वाली एक यात्री बस बीते बुधवार की शाम बराती जा रहा था।

गोपीकांदर के समीप एक दुकानदार भी बाइक से गोपीकांदर जा रहा था। इसी बीच बस और कोयला हाइवा के बीच आ जाने से बाइक सवार अनियंत्रित होकर गिर गया। इस घटना के बाद बाइक चालक ने बस चालक और कर्मियों को गाली ग्लोज किया। बस कर्मी और बाइक सवार के बीच हाथापाई भी हुई थी।

इसी मामले को लेकर गुरुवार को जब बस वापस आ रही थी तभी बाइक सवार ने बस को रोक दिया। गुरुवार को बस कर्मियों के साथ धक्का मुक्की की गई। घटना के बाद गोपीकांदर पुलिस ने घटनास्थल पहुंचकर मामला को शांत कराया। बस कर्मियों को बाइक सवार को बाइक को मर्मती करने की सलाह दिया। जिसके बाद मामले को शांत कर लिया गया।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











