पाकुड़: जिले में एक सनसनीखेज घटना सामने आई है, जहां एक पुत्र ने अपनी ही मां की हत्या कर दी। पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, दिनांक 23.04.2026 को मिली सूचना के आधार पर त्वरित कार्रवाई करते हुए मामले का खुलासा किया गया।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
बताया गया कि आरोपी चरण हेम्ब्रम उर्फ गांजा ने अपनी मां धुनी हेम्ब्रम की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। घटना सोसो टोली, थाना–पाकुड़ नगर क्षेत्र की बताई जा रही है। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए त्वरित जांच शुरू की और आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।
पुलिस के अनुसार, हत्या में प्रयुक्त एक बड़ा पत्थर एवं अन्य छोटे पत्थर बरामद किए गए हैं। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। इस संबंध में धारा 103(1) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया गया है।

इस कार्रवाई में गठित छापेमारी टीम (SIT) में पुलिस पदाधिकारी एवं जवान शामिल थे, जिन्होंने तत्परता दिखाते हुए आरोपी की गिरफ्तारी सुनिश्चित की।
पुलिस ने बताया कि मामले की आगे की जांच जारी है और सभी पहलुओं की गहनता से पड़ताल की जा रही है।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur.











