Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- गोपीकांदर प्रखंड़ सभागार में राष्ट्रीय पंचायती राज दिवस पर प्रखंड प्रमुख मरसीलता मरांडी और बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी ने संयुक्त रूप से दीप प्रज्वलित कर समन्वय समिति एवं मुख्यमंत्री ग्राम गाड़ी योजना की का शुभारंभ किया।

बैठक में मुख्यरूप से बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी शामिल हुए। बीडीओ ने बताया कि बैठक में गोपीकांदर क्षेत्र में ग्राम गाड़ी की शुरुआत की जानी है, जिसको लेकर बैठक में प्रस्ताव पारित किया गया। उन्होंने बताया कि गोपीकांदर के दुर्गापुर, लखीबाद और खरौनी बाजार को शामिल किया गया है। ग्राम गाड़ी इन तीनों गांव होते हुए दुमका से बरहरवा यात्री लेकर जाएगी।

जबकि पहले के प्रस्ताव में सिलंगी मोड से दुमका भाया बोडापहाड़ी, सीलठा, कड़बिंधा से गुहियाजोड़ी को जोड़ा गया था। लेकिन इस प्रस्ताव को रद्द कर नया प्रस्ताव पारित किया गया है। बीडीओ ने सभी विभागों की समीक्षा किया। बढ़ती गर्मी को देखते हुए सातों पंचायत में 15वीं वित्त आयोग के द्वारा पेयजल व्यवस्था दुरुस्त करने का साफ निर्देश दिया गया। उपस्थित स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी को एचपीवी वैक्सीनेशन में तेजी लाने का निर्देश दिया गया।

बैंक कर्मियों को केसीसी ऋण हेतु अगले 12 मई को कैंप लगाकर प्रखंड परिसर में अधिक से अधिक किसानों को लाभ देने की का आदेश दिया। इस दौरान बीपीआरओ उमेश साह, डॉक्टर रवि शंकर प्रसाद, महिला पर्यवेक्षिका बोबी कुमारी, प्रखंड कल्याण पदाधिकारी दीपू रजक, मनरेगा बीपीओ पवन सिंह सहित अन्य शामिल थे।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











