जनता की परेशानी पर तुरंत एक्शन, उपासना मरांडी जी ने हरिदासपुर की कीचड़मय सड़क पर डस्ट डलवाकर बनाया चलने योग्य.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :-:जनता की समस्याओं को लेकर झामुमो केंद्रीय समिति सदस्य उपासना मरांडी जी की सक्रियता एक बार फिर सामने आई है। पंचायत बलियाडांगा अंतर्गत हरिदासपुर गांव में बारिश के कारण सड़क की स्थिति खराब होने और कीचड़ के चलते ग्रामीणों को आवागमन में हो रही परेशानी की जानकारी मिलने पर उपासना मरांडी जी ने तत्काल पहल करते हुए सड़क पर डस्ट डलवाकर रास्ते को चलने योग्य बनाया, जिससे ग्रामीणों को तत्काल राहत मिली है।

सड़क की खराब स्थिति के कारण पैदल राहगीरों के साथ-साथ दोपहिया और अन्य वाहनों के आवागमन में भी परेशानी हो रही थी।

इस मौके पर उपासना मरांडी जी ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं को प्राथमिकता के साथ उठाना और उनके समाधान के लिए पहल करना उनकी जिम्मेदारी है।

ग्रामीणों ने इस पहल के लिए उपासना मरांडी जी के प्रति आभार जताया। ग्रामीणों ने कहा कि समस्या की जानकारी मिलने के बाद तत्काल डस्ट डलवाए जाने से फिलहाल आवागमन काफी सुगम हुआ है।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!