Edited By : Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोपीकांदर (Dumka) : कोयला ढुलाई 18 पहिया ट्रेलर वाहनों से करने के विरोध में मंगलवार को ट्रक ऑनर एसोसिएशन ने गोपीकांदर में एक बैठक बुलाई। बैठक में दुमका और पाकुड़ जिला के दर्जनों हाइवा वाहन मालिक शामिल हुए। ट्रक ऑनर एसोसिएशन के जिला अध्यक्ष सुजीत मुर्मू ने बताया कि पिछले चार वर्षों से सैकड़ों हाइवा मालिक बीजीआर कोल कंपनी में निर्धारित दर पर वाहन चला रहे हैं, जबकि इस दौरान परिचालन लागत में काफी वृद्धि हुई है। इसके बाउजूद भाड़ा दर में कोई बढ़ोतरी नहीं की गई है। उन्होंने आरोप लगाया कि सोमवार को 18 चक्का वाहनों की लोडिंग कर दुमका भेजी गई, जो पूर्व समझौते के विपरीत है। इसके विरोध में सभी हाइवा मालिकों ने अपने-अपने वाहन खड़ा करने का निर्णय लिया है। उन्होंने बताया कि मांगों पर निर्णय होने तक हाइवा परिचालन बंद रहेगा और कोयले की अनलोडिंग भी नहीं की जाएगी। इसकी सूचना अनुमंडल पदाधिकारी (एसडीओ) को दी गई है। उन्होंने बताया कि बीजीआर कोल कंपनी अपनी मनमानी ढंग से कोयला का परिवहन करना चाहती है। यदि ट्रेलरों से कोयला परिचालन होता है तो 16 पहिया वाले वाहन मालिक सहित चालक खलासी सभी बेरोजगार हो जाएंगे। कंपनी नियमानुसार कार्य करें नहीं तो आंदोलन को तेज किया जाएगा।
Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.











