मिहिजाम पुलिस की बड़ी सफलता, 24 घंटे में टोटो चोरी का खुलासा; दो आरोपी गिरफ्तार

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

जामताड़ :-  मिहिजाम थाना पुलिस ने टोटो चोरी के एक मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए चोरी गया टोटो बरामद कर लिया है। पुलिस ने इस मामले में दो आरोपियों को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेज दिया है।

जानकारी के अनुसार, मिहिजाम के हिल रोड निवासी शंकर बर्मन का टोटो उनके घर के पास से चोरी हो गया था। घटना के बाद पीड़ित की लिखित शिकायत पर मिहिजाम थाना में प्राथमिकी दर्ज कर पुलिस ने तत्काल जांच शुरू की।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने तकनीकी और स्थानीय स्तर पर जांच तेज की। जांच के दौरान संदिग्ध गतिविधियों के आधार पर राजदेव सिंह और उपकर पासवान को हिरासत में लेकर पूछताछ की गई। पूछताछ में दोनों ने टोटो चोरी की घटना में अपनी संलिप्तता स्वीकार कर ली।

पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी हुआ टोटो बरामद कर लिया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद दोनों आरोपियों को न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उन्हें न्यायिक हिरासत में जेल भेज दिया गया।

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि क्षेत्र में चोरी सहित अन्य आपराधिक घटनाओं पर अंकुश लगाने के लिए लगातार अभियान चलाया जा रहा है। तकनीकी संसाधनों और स्थानीय सूचना तंत्र की मदद से अपराधियों पर कड़ी नजर रखी जा रही है।

पुलिस ने आम लोगों से अपील की है कि वे अपने आसपास किसी भी संदिग्ध गतिविधि की जानकारी तुरंत पुलिस को दें, ताकि समय रहते कार्रवाई कर अपराधों पर प्रभावी नियंत्रण किया जा सके।

Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!