Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
पाकुड़, 14 जुलाई 2026: हिरणपुर थाना पुलिस ने गैस सिलेंडर चोरी की घटना का त्वरित उद्भेदन करते हुए एक आरोपी को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी किया गया एचपी कंपनी का गैस सिलेंडर बरामद किया है।
पुलिस अधीक्षक कार्यालय, पाकुड़ द्वारा जारी प्रेस विज्ञप्ति के अनुसार, 13 जुलाई 2026 को तोड़ई गांव निवासी धनंजय कुमार दास ने हिरणपुर थाना में शिकायत दर्ज कराई थी कि उनकी तोड़ई स्थित चाय दुकान का ताला तोड़कर अज्ञात चोर गैस सिलेंडर चोरी कर ले गए। शिकायत के आधार पर हिरणपुर थाना कांड संख्या-50/2026 दर्ज कर मामले की जांच शुरू की गई।
पुलिस अधीक्षक अनुदीप सिंह (भा.पु.से.) के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, पाकुड़ के नेतृत्व में एक विशेष टीम का गठन किया गया। जांच के दौरान पुलिस ने आसपास के क्षेत्रों में गहन छानबीन की तथा सीसीटीवी फुटेज और अन्य तकनीकी साक्ष्यों का विश्लेषण किया।
जांच के क्रम में पुलिस ने बाबूचन मुर्मू (पिता- बाबड़े मुर्मू), निवासी ग्राम बेलडीहा, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ की पहचान कर उसे उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से चोरी किया गया एचपी कंपनी का एक लाल रंग का गैस सिलेंडर बरामद किया गया। आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करने के बाद आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया।
Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.











