देवलेश्वर धाम परिसर नाला में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ मनाया गया सगनौती का उत्सव 

Jamtara – शनिवार को देवलेश्वर धाम परिसर में पूरे श्रद्धा और उत्साह के साथ सगनौती का उत्सव मनाया गया। कार्यक्रम की शुरुआत पारंपरिक अनुष्ठानों से हुई, जिसमें लावा कासा भूजा गया। पूरे मंदिर परिसर को मैथिल रीति रिवाज के अनुसार सजाया गया और बाबा देवलेश्वर का भव्य शृंगार किया गया।Repoted By – Goutam Thakur (PTN JAMTARA)

उत्सव में सैकड़ों श्रद्धालु शामिल हुए। भक्तों के बीच दही चूड़ा, मीठा गुड़, घुघनी और मुड़ी का प्रसाद वितरित किया गया। वातावरण भक्ति गीतों और जयकारों से गूंजता रहा। श्रद्धालुओं ने इसे आस्था और सामुदायिक एकता का प्रतीक बताया। इस अवसर पर बाबा देवलेश्वर तथा सभी देवी देवताओं को खीर का भोग अर्पित किया गया। विशेष आकर्षण रहा बाबा देवलेश्वर और माता पार्वती के मंदिर शिखर के बीच पारंपरिक गठबंधन की रस्म, जिसे विधि विधान से संपन्न किया गया। उपस्थित श्रद्धालुओं ने इस अनुष्ठान को शुभ और मंगलकारी बताया। मंदिर प्रबंधन समिति के अनुसार, इस तरह के धार्मिक आयोजन समाज को जोड़ने और परंपराओं को जीवित रखने का माध्यम हैं। कार्यक्रम शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ और अंत में भक्तों ने प्रसाद ग्रहण कर आशीर्वाद लिया। इस पुनीत अवसर पर मुख्य रूप से

गादी पांडा, कृष्ण प्रसाद झा, कालीचरण झा, रासबिहारी झा, बिजय झा, अमित झा, हाराधन झा, मनीष झा, श्यामल झा, समीर नन्दी, तपन झा, बिनीत झा, गौरांग झा, तापस झा, लब झा, बनमाली झा, राजेश माहाता, माधव चन्द्र झा, मागाराम बिद, प्रफुल्ल बिद,सूरज झा, लक्ष्मण ठाकुर समेत अन्य श्रद्धालु उपस्थित रहे|.

Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!