Dumka – गोपीकांदर प्रखंड़ के अमलादही के बढ़या टोला पिछले छह माह से अंधेरे में है। गांव में बिजली नहीं रहने से दैनिक कार्य के अलावे छात्रों की पढ़ाई पूरी तरह बाधित हो गई है।
Repoted By – Nitesh Kr Pal (PTN Dumka)
बिजली की समस्या को देखते हुए ग्रामीणों ने शुक्रवार को गांव में एक बैठक बुलाई। बैठक में बताया गया कि अगस्त 2025 में गांव में लगे बिजली ट्रांसफार्मर की चोरी हो गई थी। इसकी लिखित शिकायत ग्रामीणों ने बिजली विभाग को दी थी और नया ट्रांसफार्मर लगाने की अपील की थी। ग्रामीण उत्तम बेसरा ने बताया कि लिखित आवेदन देने के बाद भी गांव में ट्रांसफार्मर नहीं लगा है। लोग बिजली में रहने का आदत हो चुका है ऐसे में बगैर बिजली का जीवन काटना बहुत कठिन हो गया है। विभाग से भरोसा उठने के बाद हालांकि ग्रामीण दूसरे गांव से कनेक्शन कर बिजली जला रहा है।
उन्होंने बताया कि ट्रांसफार्मर चोरी होने के बाद सबसे ज्यादा दिक्कत बच्चों को हो रही है। रात की पढ़ाई पूरी तरह चौपट हो गई है। मोमबत्ती और डिबरी के सहारे पढ़ाई हो रही है जो आज के युग में संभव नहीं है। शुक्रवार की बैठक में ग्रामीणों ने बिजली विभाग से जल्द ट्रांसफार्मर लगाने की फिर से अपील किया है। बैठक में चुंडा बेसरा, मिठू टुडू, अशोक हेंब्रम, लीलावती टुडू, होपनी हांसदा सहित ग्रामीण मौजूद थे।
आमलादही का कोई आवेदन नहीं मिला है लेकिन मामला संज्ञान में आया है। 4 दिनों के अंदर ट्रांसफार्मर को रिप्लेस कर दिया जाएगा। ग्रामीणों को जल्द ट्रांसफार्मर मिल जाएगी। – पोरेस सोरेन, एसडीओ, बिजली विभाग दुमका
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











