नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा श्री रवि आनंद ने अधिकारियों संग विभिन्न कोषांगों सहित आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर का किया निरीक्षण
Repoted By – Goutam Thakur(PTN JAMTARA)
नगरपालिका (आम) निर्वाचन 2026 के सफल, शांतिपूर्ण एवं निष्पक्ष संचालन को लेकर आज जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा रवि आनंद द्वारा वरीय अधिकारियों संग विभिन्न कोषांगों सहित आउटडोर स्टेडियम स्थित डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।
मतपत्र विखंडीकरण कार्य को लेकर दिए गए जरूरी दिशा निर्देश
निरीक्षण के क्रम में सर्वप्रथम जिला निर्वाचन पदाधिकारी (नगरपालिका) सह उपायुक्त जामताड़ा द्वारा पुराना आईटीडीए कार्यालय स्थित मतपत्र विखंडीकरण कार्यों का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को विखंडीकरण कार्य को सतर्कता एवं सूक्ष्मता से पूर्ण करने का निदेश दिया। उन्होंने कहा विखंडीकरण कार्य में किसी तरह की लापरवाही नहीं होनी चाहिए।
सामग्री कोषांग के कार्यों का उपायुक्त न लिया जायजा; दिये कई अहम दिशा निर्देश

वहीं इसके उपरांत उन्होंने नवनिर्मित आईटीडीए कार्यालय अंतर्गत संचालित सामग्री एवं मतपेटिका सह मतपत्र कोषांग का निरीक्षण कर जायज़ा लिया। उन्होंने दोनों निकायों के लिए अलग अलग मतदान केंद्रवार तैयार किए जा रहे सामग्रियों का आवोलकन किया। उन्होंने पोलिंग पार्टियों को दिये जाने वाले विभिन्न प्रकार के सामग्रियों को चेकलिस्ट के अनुसार स्वयं जांचते हुए सामग्री से संबंधित कार्यों को समयबद्ध पूर्ण करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा यह सुनिश्चित करें कि चुनाव कार्य से संबंधित जो भी सामग्री को प्रयोग कर रहे हैं वे बेहतर गुणवत्ता की हो ताकि किसी प्रकार की कोई असुविधा एवं विधि व्यवस्था की समस्या ना हो। वहीं इसके उपरांत उन्होंने मतदान में प्रयोग होने वाले मतपेटिकाओ का अवलोकन कर संबंधित अधिकारियों को मतदान केंद्रवार मतपेटिकाओ की पर्याप्त संख्या, जो आयोग द्वारा निर्देशित है, एवं अन्य बिंदुओं पर आवश्यक दिशा निर्देश दिया।
पोलिंग पार्टियों के लिए डिस्पैच सेंटर का किया गया निरीक्षण; सभी व्यवस्थाओं को अविलंब दुरुस्त करने का निर्देश
इसके उपरांत उपायुक्त ने आउटडोर स्टेडियम के पीछे नगरपालिका निर्वाचन को लेकर पोलिंग पार्टी के लिए बनाए जा रहे डिस्पैच सेंटर का निरीक्षण किया। उन्होंने डिस्पैच सेंटर में समतलीकरण करने, अस्थाई शौचालय निर्माण कराने, नवनिर्मित आईटीडीए भवन से डिस्पैच सेंटर तक सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से कॉरिडोर बनाने सहित सेंटर से जुड़ी सभी व्यवस्थाओं को समयबद्ध सुनिश्चित करने का निर्देश दिया। इसके अलावा उन्होंने निर्वाचन से जुड़े अन्य महत्वपूर्ण बिंदुओं पर अधिकारियों संग विमर्श कर आवश्यक एवं समुचित कार्रवाई हेतु जरूरी दिशा निर्देश दिया।
मौके पर परियोजना निदेशक आईटीडीए जुगनू मिंज, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला पंचायत राज पदाधिकारी पंकज कुमार रवि, जिला आपूर्ति पदाधिकारी श्री कयूम अंसारी, जिला नियोजन पदाधिकारी प्रशांत टुडू, कार्यपालक अभियंता विशेष प्रमंडल मुकेश कुमार बमबम सहित अन्य सम्बन्धित मौजूद रहे।
Editor By -Shashi Kumar (PTN NEWS DESK)











