जामताड़ा जिला का प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम में चड़कमेला उत्सव, पूजा-अर्चना, धार्मिक गतिविधियां एवं मेला को शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को बाबाधाम परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी कीछ एक बैठक हुई।

Jamtara :- जामताड़ा जिला का प्रमुख धार्मिक स्थल देवलेश्वर धाम में चड़कमेला उत्सव, पूजा-अर्चना, धार्मिक गतिविधियां एवं मेला को शांति और सौहार्द के वातावरण में संपन्न कराने के लिए शुक्रवार को बाबाधाम परिसर में मंदिर प्रबंधन कमेटी कीछ एक बैठक हुई।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

12 अप्रैल को रात में चना और गुड़ प्रसाद का शांतिपूर्ण वितरण तथा 13 अप्रैल को पूजा-अर्चना, महिला व्रतियों द्वारा दीया जलाना, भक्तों के द्वारा प्रस्तुत धार्मिक करतब तथा मेला का शांतिपूर्ण संचालन के लिए आसपास क्षेत्र के स्वयं सेवकों के नाम सूचीबद्ध किया गया है। इस मौके पर नाला थाना प्रभारी राजीव रंजन कुमार ने भी बैठक में शामिल होकर संभावित भीड़, पेयजल, रोशनी, आवाजाही के रास्ते आदि आवश्यक तैयारी का सम्यक जायजा लिया है। इस धार्मिक मेला के संबंध में उन्होंने आवश्यक दिशा निर्देश भी दिया है। उन्होंने कहा है कि मेला परिसर में चारों तरफ नियंत्रण कक्ष में लाउडस्पीकर, रोशनी सहित स्वयं सेवक तैनात रखना है। उन्होंने मेला परिसर के सभी दिशाओं का भ्रमण कर धरातलीय जायजा लिया है। बताया गया है कि विधि व्यवस्था बनाए रखने के लिए पुलिस प्रशासन के लोग सक्रियता के साथ तैनात रहेंगे तथा मेला में हुड़दंगबाजी करने की किसी को छूट नहीं दी जाएगी। नशाबंदी तथा श्रद्धालुओं के भीड़ को नियंत्रित करने संबंधी विचार विमर्श कर महत्वपूर्ण निर्णय लिया गया है। कल यानी शनिवार सुबह से अलग-अलग कतार बनाकर मेला में दुकान सजाने के लिए सदस्यों की उपस्थिति तथा प्रसाद और मेला संचालन के लिए अलग-अलग दायित्व सौंपा गया है।

इस मौके पर कमेटी के अध्यक्ष राम हांसदा, सचिव मागाराम विद के अलावा नारायण पातर, मंटू मोहन पाल, जय सिंह सोरेन, श्यामा पद मंडल, अजीत कुमार पाल, तपन कुमार झा, राजकुमार रक्षित, विजयानंद झा, हाराधन कर, प्रभाकर पाल, प्रकाश चंद्र माजी, समीर कुमार नंदी, पल्लव कुमार पाल, हीरालाल मंडल, विकास चंद्र माजी, निरामय पाल, जितेंद्र नाथ मंडल, विभीषण पाल, दिवाकर कर, राजीव कुमार मंडल, दामोदर बाउरी, संजय कुमार पाल, धीरेंद्र मंडल, पलटन बेसरा, कुशल बाउरी, शांतिमय गोराई, सागर चंद्र कर आदि सदस्य काफी संख्या में उपस्थित थे।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!