गोपीकांदर में पालना घर का शुभारंभ

गोपीकांदर (दुमका) : गोपीकांदर गांव में शुक्रवार को पालना घर शुभारंभ किया गया। बीडीओ विजय प्रकाश मरांडी और प्रखंड़ प्रमुख मरसीलता मरांडी ने संयुक्त रूप से फीता काटकर पालना घर का शुभारंभ किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बीडीओ ने बताया कि पालना घर माताओं के 6 महीने से 6 वर्ष तक के बच्चों को सुरक्षित और पोषण युक्त वातावरण प्रदान करती है। यहाँ बच्चों की देखभाल, स्वास्थ्य निगरानी, टीकाकरण, पौष्टिक भोजन, और खेलने-सीखने की सुविधाएं मिलती हैं, ताकि माताएं निश्चिंत होकर काम कर सकें। गोपीकांदर क्षेत्र में ऐसे कई परिवार रहते है जहां की माताएं बच्चों को लेकर काम में जाती है. जहां पर बच्चों को देखरेख सहित खानपान की व्यवस्था नहीं होती है। ऐसे में अब माताएं पालना घर में अपने बच्चों को रखकर आसानी से काम में जा सकती है। इस दौरान सीडीपीओ गीता एलबिना बेसरा, सुपरवाइजर सहित अन्य कर्मी व महिलाएं शामिल थी।

Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!