पति ने पत्नी की पत्थर से हत्या की, 24 घंटे के भीतर आरोपी गिरफ्तार

पाकुड़। जिले के लिट्टीपाड़ा थाना क्षेत्र में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है, जहां एक युवक ने अपनी पत्नी की पत्थर से वार कर हत्या कर दी। पुलिस ने तत्परता दिखाते हुए महज 24 घंटे के भीतर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

प्राप्त जानकारी के अनुसार, 9 अप्रैल 2026 को पुलिस को सूचना मिली कि गंडूपरता गांव निवासी 22 वर्षीय महिला बैंदी पहाड़िन की उसके पति द्वारा बेरहमी से हत्या कर दी गई है। आरोप है कि पति ने पत्थर से महिला के सिर पर वार कर उसे मौत के घाट उतार दिया।

घटना के बाद मृतका के पिता के फर्दबयान के आधार पर लिट्टीपाड़ा थाना में कांड संख्या 15/2026 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 103(1)/238 के अंतर्गत मामला दर्ज किया गया।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक, पाकुड़ के निर्देश पर एक विशेष छापेमारी टीम का गठन किया गया। टीम ने त्वरित कार्रवाई करते हुए तकनीकी साक्ष्य और गुप्त सूचना के आधार पर आरोपी बेसगा पहाड़िया (उम्र लगभग 23 वर्ष), निवासी पाड़रकोला, थाना हिरणपुर, जिला पाकुड़ को गिरफ्तार कर लिया।

पुलिस ने आरोपी के पास से घटना में प्रयुक्त खून लगा पत्थर (दो टुकड़े) और घटना के समय पहना गया खून से सना शर्ट भी बरामद किया है।

गिरफ्तार आरोपी को न्यायिक हिरासत में भेजने की प्रक्रिया जारी है।

छापेमारी टीम में शामिल अधिकारी:

पुलिस निरीक्षक बाबूराम भगत

थाना प्रभारी विवेक कुमार

पुलिस अवर निरीक्षक अनिल कुमार पंडित

सहायक अवर निरीक्षक मनोज कुमार मरांडी

सहायक अवर निरीक्षक सोनालाल पहाड़िया

आरक्षी देवकांत कुमार पंडित

घटना के बाद इलाके में दहशत का माहौल है, वहीं पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News,Pakur 

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!