आदिवासी क्षेत्रों में डीएलएसए का विधिक जागरूकता अभियान, ग्रामीणों को बताए कानूनी अधिकार.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :- जिला विधिक सेवा प्राधिकार (डीएलएसए), पाकुड़ के तत्वावधान में पाकुड़िया, लिट्टीपाड़ा सहित विभिन्न आदिवासी गांवों में व्यापक विधिक जागरूकता अभियान चलाया गया। अभियान के दौरान पारा विधिक स्वयंसेवकों (पीएलवी) ने घर-घर जाकर ग्रामीणों को उनके कानूनी अधिकारों, कर्तव्यों एवं उपलब्ध निःशुल्क विधिक सेवाओं की जानकारी दी।

इस दौरान ग्रामीणों को राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण (नालसा) की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं, निःशुल्क विधिक सहायता की व्यवस्था तथा टोल फ्री हेल्पलाइन 15100 के बारे में विस्तार से अवगत कराया गया। स्वयंसेवकों ने विशेष रूप से महिलाओं, बच्चों, वरिष्ठ नागरिकों एवं समाज के कमजोर वर्गों को कानून के तहत मिलने वाले संरक्षण और सहायता संबंधी अधिकारों की जानकारी दी।

अभियान के दौरान ग्रामीणों को बाल विवाह, नशाखोरी, सामाजिक कुरीतियों तथा अन्य सामाजिक बुराइयों के प्रति जागरूक रहने और इनके विरुद्ध आवाज उठाने की अपील भी की गई। साथ ही लोगों को बताया गया कि किसी भी प्रकार की कानूनी समस्या या विवाद की स्थिति में वे जिला विधिक सेवा प्राधिकार, पाकुड़ से संपर्क कर निःशुल्क कानूनी सहायता प्राप्त कर सकते हैं।

डीएलएसए की इस पहल का उद्देश्य दूर-दराज के आदिवासी क्षेत्रों तक न्याय की पहुंच सुनिश्चित करना, लोगों को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक बनाना तथा जरूरतमंदों को समय पर विधिक सहायता उपलब्ध कराना है।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!