Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Jamtara :- जामताड़ा पुलिस ने साइबर अपराध के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए करमाटांड़ थाना क्षेत्र के तेलकियारी गांव से एक साइबर अपराधी को गिरफ्तार किया है। पुलिस अधीक्षक शंभु कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर साइबर थाना प्रभारी राजेश मंडल के नेतृत्व में गठित टीम ने छापेमारी कर आरोपी को रंगे हाथों साइबर ठगी करते हुए दबोच लिया।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान मितम यादव (28 वर्ष), पिता सागर यादव, निवासी ग्राम तेलकियारी, थाना करमाटांड़, जिला जामताड़ा के रूप में हुई है।
छापेमारी के दौरान पुलिस ने आरोपी के पास से 8 मोबाइल फोन, 7 सिम कार्ड, 4 एटीएम कार्ड तथा ₹31,000 नकद बरामद किए हैं।
पुलिस के अनुसार आरोपी बिजली उपभोक्ताओं को बिजली बिल अपडेट करने के नाम पर फर्जी APK फाइल उनके मोबाइल पर भेजता था। फाइल इंस्टॉल कराने के बाद वह लोगों से बिजली बिल भुगतान के बहाने साइबर ठगी करता था। प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि आरोपी देश के विभिन्न राज्यों के लोगों को अपना निशाना बनाता था।
इस मामले में साइबर अपराध थाना कांड संख्या 46/26 के तहत भारतीय न्याय संहिता (BNS), सूचना प्रौद्योगिकी अधिनियम (IT Act) एवं टेलीकम्युनिकेशंस एक्ट, 2023 की विभिन्न धाराओं में मामला दर्ज कर आगे की जांच की जा रही है।
Repoted By :- Md Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











