काठीकुंड में फांसी के फंदे पर मिला युवक का शव, पुलिस ने पिता को किया गिरफ्तार

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :-दुमका के काठीकुंड थाना क्षेत्र के मसनिया गांव से सनसनीखेज मामला सामने आया है। यहां 23 सितंबर को प्रदीप मुर्मू का शव संदिग्ध परिस्थितियों में खटिया पर मिला। प्रारंभिक सूचना फांसी लगाकर आत्महत्या की थी, लेकिन जांच के दौरान मामला हत्या का निकला।

पुलिस के अनुसार, शव के गले पर दाग का निशान मिला था। इसके बाद मृतक की ओर से दी गई शिकायत के आधार पर काठीकुंड थाना कांड संख्या 34/2026 दर्ज कर जांच शुरू की गई।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक दुमका के निर्देश पर अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सदर के नेतृत्व में छापामारी टीम गठित की गई। पुलिस ने संदेह के आधार पर मृतक के पिता कर्नेलियुस मुर्मू से पूछताछ की।

पुलिस का दावा है कि पूछताछ के दौरान कर्नेलियुस मुर्मू ने अपराध स्वीकार किया। उनकी निशानदेही पर कथित तौर पर घटना में इस्तेमाल किया गया हरा रंग का छिटदार गमछा भी बरामद किया गया है।

पुलिस ने कर्नेलियुस मुर्मू, उम्र करीब 57 वर्ष, निवासी मसनिया, थाना काठीकुंड, को गिरफ्तार कर न्यायिक हिरासत में भेजने की कार्रवाई की है। मामले में पुलिस आगे की जांच कर रही है।

“आत्महत्या समझी गई मौत का खुला राज, जांच में हत्या का मामला सामने आया—काठीकुंड पुलिस ने मृतक के पिता को किया गिरफ्तार।”

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!