पाकुड़ में भाजपा ने मनाई पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती, अंत्योदय दिवस के रूप में किया याद

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- एकात्म मानववाद और अंत्योदय के प्रणेता पंडित दीनदयाल उपाध्याय की 110वीं जयंती के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी पाकुड़ नगर मंडल की ओर से श्रद्धांजलि कार्यक्रम आयोजित किया गया।

तांतीपाड़ा स्थित दीनदयाल उद्यान, रानी दिग्घी में स्थापित पंडित दीनदयाल उपाध्याय की आदमकद प्रतिमा पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए। इस दौरान उनकी जयंती को अंत्योदय दिवस के रूप में मनाते हुए उनके विचारों और आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया गया।

कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नगर अध्यक्ष सोहन मंडल ने की। मौके पर कार्यकर्ताओं ने पंडित दीनदयाल उपाध्याय के जीवन, संघर्ष और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।

भाजपा जिला उपाध्यक्ष सह मंडल प्रभारी हिसाबी राय ने कहा कि पंडित दीनदयाल उपाध्याय ने भारतीय संस्कृति और जीवन मूल्यों को केंद्र में रखकर राष्ट्र निर्माण की अवधारणा प्रस्तुत की। वहीं भाजपा जिला महामंत्री रूपेश भगत ने उनके विचारों को सामाजिक समरसता और अंतिम व्यक्ति के कल्याण पर केंद्रित बताते हुए उनके आदर्शों से प्रेरणा लेने की बात कही।

कार्यक्रम के दौरान भाजपा कार्यकर्ताओं ने समाज के गरीब, वंचित और जरूरतमंद लोगों के उत्थान के लिए कार्य करने तथा राष्ट्र और समाज की सेवा के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराई।

कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य मीरा प्रवीण सिंह, दुर्गा मरांडी, पूर्व जिलाध्यक्ष अनुग्राहित प्रसाद साह, विवेकानंद तिवारी, अमृत पांडेय, वार्ड पार्षद अनिकेत गोस्वामी, गुड्डू कुमार भगत, पूर्व नगर परिषद अध्यक्ष सम्पा साहा, पार्वती देवी, सुशील साहा, धर्मेंद्र त्रिवेदी, पंकज साह, मुस्ताक खान, जितेन्द्र गुप्ता, तोहिद शेख, पप्पू शेख सहित कई कार्यकर्ता मौजूद रहे.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!