पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस की कार्यकारिणी बैठक संपन्न,संगठन की मजबूती और युवाओं की भागीदारी बढ़ाने पर जोर.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Pakur :- पाकुड़ जिला युवा कांग्रेस कमिटी की कार्यकारिणी बैठक गुरुवार को पाकुड़ रविंद्र भवन में जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष बिलाल शेख के नेतृत्व में आयोजित की गई। बैठक में संगठन की मजबूती, युवाओं की सक्रिय भागीदारी तथा आगामी सांगठनिक कार्यक्रमों को लेकर विस्तारपूर्वक चर्चा की गई।

बैठक में मुख्य अतिथि के रूप में झारखंड प्रदेश युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष कुमार गौरव एवं झारखंड प्रदेश कांग्रेस महासचिव डॉ. तनवीर आलम उपस्थित रहे। साथ ही युवा कांग्रेस पाकुड़ विधानसभा प्रभारी सह प्रदेश महासचिव लक्ष्मीकांत, प्रदेश सचिव बिक्की कुमार सहित युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे।

बैठक के दौरान संगठन को जमीनी स्तर पर और अधिक मजबूत बनाने तथा अधिक से अधिक युवाओं को कांग्रेस की विचारधारा से जोड़ने पर विशेष जोर दिया गया। नेताओं ने कार्यकर्ताओं से एकजुट होकर संगठन के विस्तार एवं मजबूती के लिए सक्रिय भूमिका निभाने का आह्वान किया। साथ ही आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए।

इस अवसर पर जिला कांग्रेस अध्यक्ष श्रीकुमार सरकार, प्रखंड कांग्रेस अध्यक्ष मानसारुल हक, विधायक प्रतिनिधि गुलाम अहमद उर्फ बकुल, अल्पसंख्यक जिलाध्यक्ष शाहीन परवेज, पूर्व प्रदेश सचिव सेमिनुल इस्लाम, प्रदेश सचिव देवीलाल मुर्मू, देबू विश्वास, असद हुसैन, अशाेक दास,युवा कांग्रेस महासचिव तस्लीम आरिफ, ओबीसी जिला अध्यक्ष आमिर हमज़ा,सिराजुद्दीन शेख, डॉ. जोहरुल इस्लाम, सेलिम हुसैन, जलालुद्दीन शेख, नसीम आलम, महिला जिला अध्यक्ष शहनाज बेगम, मोतिउर रहमान सहित युवा कांग्रेस के विभिन्न पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में कार्यकर्ताओं की सहभागिता रही।

बैठक के अंत में संगठन को बूथ एवं पंचायत स्तर तक मजबूत करने और युवाओं को कांग्रेस से जोड़कर संगठन को और अधिक सशक्त बनाने का संकल्प लिया गया।

Repoted By :- Saroj Kumar Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!