Dumka :- दुमका से बड़ी खबर है, जहां बिहार सरकार के लोक स्वास्थ्य अभियंत्रण विभाग के मंत्री संजय कुमार ने प्रसिद्ध बासुकीनाथ धाम पहुंचकर बाबा भोलेनाथ की विधि-विधान से पूजा-अर्चना की।
मंत्री के आगमन को लेकर मंदिर प्रशासन और स्थानीय प्रशासन की ओर से सुरक्षा और व्यवस्था के पुख्ता इंतजाम किए गए थे।
मंदिर पहुंचने पर पंडितों ने वैदिक मंत्रोच्चार के साथ मंत्री का संकल्प कराया। इसके बाद उन्होंने पूजा सामग्री के साथ बाबा भोलेनाथ का जलाभिषेक कर सुख-समृद्धि और मंगलकामना की।
इस दौरान मंत्री संजय कुमार के साथ उनके समर्थक, पंडित विभूति तिवारी और आरक्षी कुंदन कुमार समेत अन्य लोग मौजूद रहे।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.











