भाजपा महिला मोर्चा मंडल की बैठक संपन्न, संगठन विस्तार और पंचायत सशक्तिकरण पर हुई विस्तृत चर्चा.

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

पाकुड़ :-  भारतीय जनता पार्टी महिला मोर्चा की एक महत्वपूर्ण मंडल बैठक का आयोजन बैठक टोला गांव के भागनबाड़ी के समीप किया गया। बैठक की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष गरिमा रंजन उपाध्याय ने की। बैठक में महिला मोर्चा की कार्यकर्ताओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया तथा संगठन को गांव-गांव तक मजबूत बनाने, पंचायत स्तर पर महिला सहभागिता बढ़ाने और आगामी कार्यक्रमों की रूपरेखा पर विस्तार से विचार-विमर्श किया।

बैठक के दौरान संगठन विस्तार, पंचायत प्रभारियों की जिम्मेदारियों, पंचायत संयोजकों के दायित्व तथा विभिन्न सामाजिक एवं संगठनात्मक गतिविधियों को लेकर विस्तृत चर्चा हुई। महिला कार्यकर्ताओं से बूथ स्तर तक संगठन को मजबूत करने, अधिक से अधिक महिलाओं को पार्टी से जोड़ने तथा केंद्र एवं राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी आम लोगों तक पहुंचाने का आह्वान किया गया।

बैठक में महिला सशक्तिकरण, सामाजिक सहभागिता और संगठनात्मक कार्यों को गति देने पर विशेष जोर दिया गया। उपस्थित कार्यकर्ताओं ने आगामी कार्यक्रमों को सफल बनाने तथा संगठन को और अधिक सक्रिय एवं मजबूत बनाने का संकल्प लिया।

बैठक में विकाश सरकार, चायमुन खातून, शबनम खातून, विष्णुनाथ घोष, कमला देवी, प्रीति देवी, अनिल मंडल, नेपाल खातून, रीना महतो, मधु चौधरी, ज्योति दास सहित महिला मोर्चा की अनेक कार्यकर्ता एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे।

बैठक का समापन संगठन की मजबूती और महिला कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी के संकल्प के साथ किया गया। आगामी दिनों में पंचायत एवं बूथ स्तर पर विभिन्न संगठनात्मक कार्यक्रम आयोजित करने का भी निर्णय लिया गया।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!