Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.7
Godda :- पीएम श्री मध्य विद्यालय, महागामा में मध्य विद्यालय महादेव बथान के शिक्षक सपन कुमार मंडल के निकासी एवं व्ययन पदाधिकारी (डीडीओ) नियुक्त होने पर झारखंड ऑफिसर्स टीचर्स एंड एम्पलाइज फेडरेशन (झारोटेफ) द्वारा अभिनंदन समारोह आयोजित किया गया। समारोह में उन्हें पुष्पगुच्छ एवं स्मृति-चिह्न भेंट कर सम्मानित किया गया।
अपने संबोधन में सपन कुमार मंडल ने कहा कि शिक्षकों के हितों की रक्षा, समय पर वेतन भुगतान और लंबित कार्यों का त्वरित निष्पादन उनकी सर्वोच्च प्राथमिकता होगी। उन्होंने आश्वस्त किया कि उनके कार्यकाल में शिक्षकों को किसी प्रकार की अनावश्यक परेशानी नहीं होने दी जाएगी।
इस अवसर पर झारोटेफ के जिला संयुक्त सचिव सह अनुमंडल प्रभारी मुरारी प्रसाद शर्मा, जिला उपाध्यक्ष सह अनुमंडल प्रवक्ता रीतेश रंजन, निलेश कुमार, राजेंद्र पंडित, सनातन कुमार दास, नियाज अहमद, शहजाद अनवर, शाह आलम, कृष्णा कुमारी एवं सोनी वाजपेयी सहित कई शिक्षक उपस्थित रहे। सभी ने उनके सफल कार्यकाल की शुभकामनाएं देते हुए बेहतर कार्यशैली की उम्मीद जताई।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News,Godda.











