Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
Dumka :- रामगढ़ प्रखंड के सिलठा ऐ पंचायत के खुटहन में रविवार की रात मुसलाधार बारिश से जनजीवन अस्त-व्यस्त व्यस्त हो गया है। गांव में पक्की नालियों के नहीं होने से हर बर्ष बरसात का पानी दर्जनों लोगों के घरों में पानी घुसने और जलजमाव की समस्या बनी रहती है।
रविवार की रात्रि मुसलाघार बारिश से दर्जनों लोगों के कच्चे मिट्टी के घरों में पानी घुस जाने के कारण लोग अपने मवेशियों अनाज को निकाल कर सुरक्षित जगह पर शरण ले रहे हैं। कई लोगों के मिट्टी के घर ध्वस्त हो गये है ।ऐसे विकराल संकट की में बीडीओ साहब को जरा भी फुर्सत नहीं कि इस गांव की सुधी लें या कोई कर्मचारी को गांव में भेजे।गांव में पक्की नालियों नहीं है जिसके कारण हर बर्ष गांव में जलजमाव तथा घरों में पानी घुसने की समस्या बना रहता है लेकिन इससे न तो स्थानीय प्रशासन और न ही जनप्रतिनिधि को इसकी चिंता है।पानी घरों में भरने से सांप बिच्छू जेसे बिषेले जीव के रहने से मौत की समस्या बनी हुई है।ऐसे पिडीतो में भुतनाथ मंडल,मनोहर मंडल,धजो मंडल आदि लोगों ने गांव में जल निकासी हेतु पककी नालियो की निर्माण हेतु डीसी से समस्या समाधान की पुरजोर मांग किया है ।
Repoted By :- Ramjee Sah, Prime Time News,Dumka.











