ग्राम प्रधान ने सरकारी जमीन पर बना लिया था घर, सीओ ने जेसीबी से तुड़वाया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Dumka :- दुमका जिले के शिकारीपाड़ा प्रखंड के ताराचुआं गांव में ग्राम प्रधान सोम हेम्ब्रम के द्वारा एक सरकारी गैर मजरूवा जमीन पर कब्जा कर लिया गया था। ग्राम प्रधान द्वारा तीन कट्ठा जमीन पर बाउंड्री वाल करते हुए घर का भी निर्माण करा दिया गया था। ग्रामीणों द्वारा लगातार इसकी शिकायत अंचल अधिकारी से की जा रही थी। इस पर आवश्यक कानूनी प्रक्रिया पूरी करते हुए बुधवार को सीओ कपिल देव ठाकुर मौके पर जेसीबी लेकर पहुंचे और अतिक्रमण कर बनाए गए चाहरदीवारी और घर को तोड़ दिया गया। इसके साथ ही ग्राम प्रधान द्वारा ही सरकारी भूमि को हड़पने के मामले में कार्रवाई करते हुए सीओ ने एसडीओ को कार्रवाई की अनुशंसा की थी। जिस पर संज्ञान लेते हुए एसडीओ में उसके ग्राम प्रधानी को रद्द कर दिया। इस तरह की बड़ी कार्रवाई शिकारीपाड़ा प्रखंड में चर्चा का विषय बन गया है।

Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!