Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.
गोड्डा: मलेरिया उन्मूलन अभियान को प्रभावी बनाने के उद्देश्य से मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सुंदरपहाड़ी अंतर्गत बड़ा सिंदरी और सबैकुंडी गांव में संचालित मलेरिया नियंत्रण कार्यक्रम एवं मास सर्वे का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सिविल सर्जन डॉ. सुभाष चंद्र शर्मा, प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारी डॉ. अनिल सोरेन तथा राज्य स्तरीय टीम की सदस्य डॉ. अंजुम इकबाल ने क्षेत्र का दौरा कर विभिन्न गतिविधियों की समीक्षा की।
निरीक्षण के दौरान अधिकारियों ने ग्रामीणों की मलेरिया जांच, संदिग्ध एवं पॉजिटिव मरीजों की पहचान, समय पर उपचार तथा नियमित फॉलोअप की व्यवस्था का जायजा लिया। स्वास्थ्य कर्मियों को निर्देश दिया गया कि प्रत्येक संभावित मरीज की शीघ्र जांच कर आवश्यक उपचार उपलब्ध कराया जाए और रोगियों की लगातार निगरानी रखी जाए।
टीम ने मलेरिया रोधी दवाओं की उपलब्धता, लार्वा नियंत्रण, वेक्टर नियंत्रण, फॉगिंग सहित अन्य निवारक उपायों की भी समीक्षा की।
Repoted By :- Shankar Suman, Prime Time News, Godda.











