Shaibganj :- बरहेट के भोगनाडीह में इस वर्षों 30 जून को सादगी पूर्ण तरीके से सभी पार्टियों ने हूल दिवस मनाया।इस अवसर पर सुबह 11 बजे जेएमएम पार्टी की ओर से बरहेट पंचकठिया स्थित क्रांति स्थल और भोगनाडीह में शहीद स्थल पहुंचकर सिदो कान्हो, चाँद-भैरव और फूलो-झानो की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर अपना श्रद्धा सुमन अर्पित किया।
जेएमएम पार्टी की ओर से राजमहल सांसद विजय हांसदा, राजमहल विधायक एम टी राजा, बोरियो विधायक धनंजय सोरेन, लिट्टीपाड़ा विधायक हेमलाल मुर्मू, जेएमएम प्रवक्ता पंकज मिश्रा सहीत कई अन्य नेता और सैकड़ों कार्यकर्त्ता भोगनडीह पहुंचकर अपना श्रद्धांजलि अर्पित किया।
वही जिला प्रशासन की ओर से हूल दिवस की सारी तैयारी करते हुए साहेबगंज उपायुक्त और पुलिस अधीक्षक अमित कुमार सिंह ने सभी शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर उन्हें नमन किया।मौके पर राजमहल सांसद विजय हांसदा ने कहा की हर वर्ष की तरह हम सभी शहीदों को नमन करने और श्रद्धा सुमन अर्पित करने पहुंचें हैं।इस मौके पर क्षेत्र वासियों को हूल की ढेर सारी शुभकामनाएं ।झारखण्ड निर्माण के बाद यह पहला हूल दिवस रहा जब ज्यादातर लोग केवल माल्यार्पण कर भोगनाडीह में कार्यक्रम इतिश्री कर दिए।

भाजपा की ओर से रोबिन हेम्ब्रम,अमर बाउरी सहित कई अन्य नेताओं ने अमर शहीदों की प्रतिमा पर माल्यार्पण किया।इस मौके पर इन नेताओं ने कहा कि हम चाहेंगे कि आने वाले समय में फूल दिवस के मौके पर शांतिपूर्ण तरीकों से पूर्व में जिस तरह से कार्यक्रम आयोजित होते रहे हैं,उसी तरह के कार्यक्रम भविष्य में आयोजित हों.
Repoted By :- Arvind Thakur, Prime Time News, Sahibganj.











