हूल दिवस पर उपायुक्त ने सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर दी श्रद्धांजलि

Dumka :- दुमका:हूल दिवस के अवसर पर उपायुक्त अभिजीत सिन्हा ने दुमका स्थित अमर वीर शहीद सिदो-कान्हू एवं वीरांगना फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि हूल दिवस हमारे इतिहास का गौरवशाली अध्याय है। उनका संघर्ष आज भी हमें अन्याय के विरुद्ध खड़े होने तथा समाज एवं राष्ट्र के प्रति अपने दायित्वों का निर्वहन करने की प्रेरणा देता है।उन्होंने कहा कि हमें इन महान स्वतंत्रता सेनानियों के आदर्शों को आत्मसात करते हुए समाज में एकता, सद्भाव एवं विकास की भावना को और सुदृढ़ करना चाहिए।

हूल दिवस नई पीढ़ी को अपने गौरवशाली इतिहास से जोड़ने तथा स्वतंत्रता सेनानियों के त्याग एवं बलिदान को स्मरण करने का महत्वपूर्ण अवसर है।इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक पीताम्बर सिंह खेरवार एवं अनुमंडल पदाधिकारी कौशल कुमार ने भी सिदो-कान्हू एवं फूलो-झानो की प्रतिमाओं पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि अर्पित की तथा उनके अमूल्य योगदान को नमन किया।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!