उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में डीएमएफटी सीएसआर की आहूत बैठक संपन्न

Jamtara :- उपायुक्त सह जिला दण्डाधिकारी, जामताड़ा आलोक कुमार की अध्यक्षता में जामताड़ा जिला खनिज फाउण्डेशन ट्रस्ट के प्रबंधकीय समिति एवं सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पॉन्सिबिलिटी) की समीक्षा हेतु बैठक आयोजित की गई।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

बैठक में उपायुक्त आलोक कुमार ने जामताड़ा जिला में डीएमएफटी मद से संचालित योजनाओं की बिंदुवार जानकारी ली, साथ ही प्रगति की समीक्षा की। इसके अलावा विगत बैठक में दिए गए निर्देश के अनुपालन की भी समीक्षा की गई तथा आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। इस क्रम में डीएमएफटी के माध्यम से उन्होंने प्राथमिकता वाले क्षेत्रों में विकास कार्य को लेकर प्राप्त विभिन्न प्रस्तावों पर विमर्श किया। जिसमें शेड निर्माण, स्मार्ट क्लासेज, सड़क, आंगनवाड़ी, पीएचईडी, स्वास्थ्य विभाग सहित अन्य से जुड़े प्रस्तावों पर विमर्श किया। वहीं पुलिस अधीक्षक के द्वारा डीएमएफटी के माध्यम से फ़तेहपुर थाना से मुख्य बाजार की दूरी अधिक रहने से बाजार में मिनी पुलिस चौकी के अधिष्ठापन का प्रस्ताव दिया गया, जिस पर आवश्यक कार्रवाई हेतु उपायुक्त ने निर्देश दिया। इस क्रम में ग्राम सभा एवं ऑडिट रिपोर्ट की समीक्षा की गई।

इसके अलावा सीएसआर (कॉरपोरेट सोशल रिस्पांसिबिलिटी) फंड से संचालित परियोजनाओं की समीक्षा के दौरान उपायुक्त द्वारा विगत बैठक की कार्यवाही के अनुपालन के साथ साथ सीएसआर मद से स्वीकृत योजनाओं के अद्यतन प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने सीएसआर के तहत संबंधित प्रतिष्ठानों एवं बैंकों से अब तक किए गए कार्यों की जानकारी ली गई। विभिन्न बैंकों को कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालयों सहित अन्य में पंखा, लाइट वाटर कूलर विथ आरओ के अलावा टीबी मरीजों के लिए फूड बास्केट, पुलिस विभाग को 08 एएमपीआर कैमरा, सोलर लाइट, बुक्स, साइबर थाना में जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर, शौचालय निर्माण के अलावा विभिन्न प्रखंडों के मुख्य बाजारों में सुरक्षात्मक दृष्टिकोण से सीसीटीवी कैमरा लगाने सहित अन्य प्रस्तावों समुचित कार्रवाई एवं प्रभावी क्रियान्वयन हेतु दिशा निर्देश दिया गया।

वहीं बैठक के क्रम में उन्होंने समाहरणालय जामताड़ा कम्बाइंड बिल्डिंग में चल रहे स्टेट बैंक ऑफ इंडिया की जानकारी ली, बताया गया कि वर्ष 2008 से बैंक संचालित हो रहा है, उन्होंने बिल्डिंग हैंडओवर से जुड़े दस्तावेज के साथ 02 दिनों के अंदर आवश्यक प्रतिवेदन देने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि जो भी बैंक हैं वो सीएसआर के तहत दिए गए कार्यों को पूर्ण करें, अगर शिथिलता बरती जाएगी तो संबंधित के विरुद्ध सख्त कार्रवाई की जाएगी, साथ ही वैसे बैंकों से सरकारी खाते को हटाकर बेहतर प्रदर्शन वाले बैंकों में स्थानांतरित कर दिया जाएगा।

इस मौके पर पुलिस अधीक्षक, जामताड़ा डॉ शम्भू कुमार सिंह , उप विकास आयुक्त असीम किस्पोट्टा, सिविल सर्जन डॉ शिव प्रसाद मिश्रा, उप निर्वाचन पदाधिकारी विजय कुमार, जिला समाज कल्याण पदाधिकारी कलानाथ, जिला योजना पदाधिकारी चंद्रदेव पासवान, नजारत उप समाहर्ता विकेश कुणाल प्रजापति सहित अन्य संबंधित उपस्थित रहे।

Repoted By :- Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!