जेएसएलपीएस के सहयोग से समाहरणालय परिसर में ‘आम बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा किया गया।

Dumka :- मनरेगा अंतर्गत संचालित बिरसा हरित ग्राम योजना के तहत किसानों द्वारा उत्पादित जैविक आमों की सीधी बिक्री हेतु जेएसएलपीएस के सहयोग से समाहरणालय परिसर में ‘आम बिक्री केंद्र’ का शुभारंभ उपायुक्त अभिजीत सिन्हा द्वारा किया गया।

इस अवसर पर उपायुक्त ने कहा कि यह पहल किसानों को उनकी उपज का उचित मूल्य दिलाने, बिचौलियों की भूमिका कम करने तथा स्थानीय उत्पादों को प्रोत्साहित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। उन्होंने आमजनों से किसानों द्वारा उत्पादित ताज़े एवं गुणवत्तापूर्ण जैविक आमों की खरीद कर इस पहल को सफल बनाने में सहयोग करने की अपील की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!