एक्सप्लोसिव वाहन के चपेट में आने से महिला की मौत

Dumka :-  गोपीकांदर थाना क्षेत्र चिरुडीह गांव में एक्सप्लोसिव लदे वाहन के चपेट में आने से एक महिला की दर्दनाक मौत हो गई है। महिला की पहचान चापूडिया गांव की मेरीसिला बास्की के रूप में हुई है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

दुर्घटना के संबंध में बताया जाता है कि महिला मेरीशिला अपनी छोटी बेटी किरणशीला हेंब्रम के साथ स्कूटी से चिरुडीह गांव दामाद के घर आई थी। उसकी बड़ी बेटी की विवाह चिरुडीह गांव के संतोष मरांडी साथ हुई है। बुधवार शाम करीब 4 बजे वापस घर लौटने के दौरान चिरुडीह गांव के पोखरा के पास तेज रफ्तार एक्सप्लोसिव वाहन ने स्कूटी को जोरदार टक्कर मार दिया। टक्कर में महिला वाहन के नीचे आ गई जबकि स्कूटी और चालक दूर जा गिरी। दुर्घटना के बाद भाग रहे वाहन को ग्रामीणों ने पकड़ लिया है जबकि चालक भागने में सफल रहा। बताया जाता है कि वाहन ने महिला को कुछ दूरी तक घसीट कर लेकर गया था। दुर्घटना में पूरी तरह घायल होने के बाद कोल कंपनी के वाहन से ही घायल महिला को गोपीकांदर सीएचसी पहुंचाया गया। जहां से दुमका रेफर कर दिया गया। बताया जाता है कि दुमका जाने के दौरान रास्ते में ही महिला ने दम तोड़ दिया है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों में काफी आक्रोश है। खबर लिखे जाने तक शव गांव नहीं पहुंची थी। ज्ञात हो कि नवेली उत्तरप्रदेश पॉवर प्रॉजेक्ट लिमिटेड कोल उत्खनन करने की प्रकिया कर रही है। कंपनी के कैंप में एक्सप्लोसिव पहुंचाया जाता है। दुर्घटना के बाद ग्रामीणों ने कंपनी से उचित मुआवजा की मांग कर रहे है। उचित मुआवजा नहीं मिलने पर कंपनी के उत्खनन कार्य को रोकने की बात कही जा रही है।

Repoted By :- Nitesh Kumar Pal, Prime Time News,Dumka.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!