जामताड़ा में भाजपा नेताओं ने गिनाईं केंद्र सरकार की उपलब्धियां, जिले भर में 5 से 21 जून तक चलेंगे विभिन्न जनसंपर्क और जनकल्याण कार्यक्रम

Jamtara :- जामताड़ा जिले के भाजपा कार्यकर्ताओं ने गुरुवार को गोराइनाला मंडल अंतर्गत बेवा गांव के समीप चौपाल कार्यक्रम का आयोजन किया। कार्यक्रम में भाजपा नेताओं ने मोदी सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प लिया और आगामी दिनों में आयोजित होने वाले विभिन्न कार्यक्रमों की रूपरेखा साझा की।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

भाजपा के पूर्वजिलाध्यक्ष सोमनाथ सिंह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में बीते 12 वर्ष विकास, विश्वास और जनकल्याण के रहे हैं।उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने देश को नई दिशा देने का कार्य किया है और अनेक ऐतिहासिक फैसलों के माध्यम से भारत को वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान दिलाई है। निवर्तमान जिला महामंत्री मितेश साह ने बताया कि केंद्रीय नेतृत्व के निर्देशानुसार 5 जून से 21 जून तक पूरे देश में मोदी सरकार के 12 साल बेमिसाल अभियान चलाया जाएगा। इसी कड़ी में 5 जून को विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर एक पेड़ मां के नाम कार्यक्रम के तहत वृक्षारोपण किया जाएगा। पूर्व जिला उपाध्यक्ष निमाई सेन ने बताया कि अभियान के दौरान विशेष जनसंपर्क अभियान, मीडिया संवाद, जनकल्याण शिविर, केंद्र सरकार की उपलब्धियों पर आधारित प्रदर्शनी, सभागार बैठकें, प्राकृतिक खेती कार्यशालाएं तथा अंतरराष्ट्रीय योग दिवस से जुड़े कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे। पूर्व जिला मंत्री सुभाष यादव ने कहा कि भाजपा केवल एक राजनीतिक दल नहीं, बल्कि राष्ट्र सेवा के लिए समर्पित संगठन है। वहीं पूर्व जिला महामंत्री प्रभाष हेम्ब्रम ने कार्यकर्ताओं से प्रधानमंत्री मोदी के 12 वर्षों की उपलब्धियों को आम जनता तक पहुंचाने का आह्वान किया। निवर्तमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ने कहा कि धारा 370 हटाने और राम मंदिर निर्माण जैसे ऐतिहासिक निर्णयों ने देश की एकता और करोड़ों लोगों की आस्था को नई मजबूती प्रदान की है। उन्होंने बताया कि एक पेड़ मां के नाम अभियान के तहत जिले के सभी 16 मंडलों में 25 – 25 पौधों का वितरण किया गया है, जबकि पूरे जिले में कुल 400 पौधे वितरित किए गए हैं। मौके पर जिला उपाध्यक्ष गोवर्धन मंडल, निवर्तमान जिला मंत्री राजेश यादव , पूर्व मंडल अध्यक्ष खैरा निपेन सिंह ,पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष नाला संतोष भोक्ता , पूर्व बिससूत्री अध्यक्ष फतेहपुर चिंतामणि भंडारी , निवर्तमान जिला सोशल मीडिया प्रभारी मुकेश पांडेय ,पूर्व जिला मंत्री राजन मंडल ,जामताड़ा नगर प्रतिनिधि संतोष सिंह , गोपालपुर मंडल प्रतिनिधि प्रेमानन्द मोदी , ओबीसी मोर्चा के निवर्तमान जिलाध्यक्ष रंजीत यादव , पूर्व नगर अध्यक्ष मिहिजाम पवन वर्मा , पूर्व मंडल अध्यक्ष जामताड़ा ग्रामीण रंजीत राणा , रूपेश सिंह , पूर्व मंडल अध्यक्ष गोराइनाला बासुदेव गोराई , अन्नाहरी पँडित , सीमन्त महतो , गुरुपद पंडित , बबलु महतो , निवास यादव , अमर यादव , ब्रजकिशोर सिंह , बिनोद यादव , राहुल देव शर्मा , महेंद्र पंडित , राजेश कुमार , ब्रजलाल चौधरी, उत्तम महतो , फनीनभूषन मंडल , धीरज प्रसाद, रामरूप यादव समेत सैकड़ो कि संख्या में भाजपाई उपस्थित थे।

Repoted By :- Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!