चक बलरामपुर में पेयजल संकट पर सक्रिय हुईं कांग्रेस जिला महासचिव मोनिता कुमारी, डीप बोरिंग की पहल तेज.

पाकुड़: चक बलरामपुर गांव में लंबे समय से बनी पेयजल समस्या को लेकर कांग्रेस जिला महासचिव एवं वीरांगना सशक्तिकरण की संस्थापक मोनिता कुमारी सक्रिय नजर आईं। उनके नेतृत्व में गांव का दौरा कर जल संकट से प्रभावित इलाकों का निरीक्षण किया गया। बताया गया कि गांव के करीब 40 से 50 घरों में पानी की गंभीर समस्या बनी हुई है, जिससे ग्रामीणों को रोजाना काफी कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

ग्रामीणों की परेशानी को देखते हुए मोनिता कुमारी वीरांगना सशक्तिकरण की पदाधिकारियों एवं सैकड़ों महिलाओं के साथ चक बलरामपुर पहुंचीं और गहरी बोरिंग (डीप बोरिंग) के लिए संभावित स्थल का निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान ग्रामीणों ने अपनी समस्याओं को विस्तार से रखा और जल्द समाधान की मांग की।

मोनिता कुमारी ने कहा कि शुद्ध पेयजल हर व्यक्ति का मूल अधिकार है और ग्रामीणों को इस बुनियादी सुविधा से वंचित नहीं रहने दिया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि बहुत जल्द गांव में डीप बोरिंग कराकर पाइपलाइन का विस्तार किया जाएगा, ताकि प्रत्येक घर तक पानी की सुविधा पहुंच सके। उन्होंने यह भी कहा कि जनता की मूलभूत समस्याओं के समाधान के लिए उनका संघर्ष लगातार जारी रहेगा।

इस अवसर पर वीरांगना सशक्तिकरण की जिला अध्यक्ष रश्मि सिंह भी मौजूद रहीं। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में महिलाओं एवं ग्रामीणों की भागीदारी देखने को मिली, जिसने गांव की एकजुटता और जनसमस्याओं के प्रति जागरूकता को उजागर किया।

ग्रामीणों ने मोनिता कुमारी और उनकी टीम की इस पहल की सराहना करते हुए उम्मीद जताई कि वर्षों से चली आ रही पानी की समस्या का जल्द स्थायी समाधान होगा।

Repoted By :- Saroj Jha, Prime Time News, Pakur.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!