दुमका : झारखंड के दुमका में गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के नाम को लेकर विवाद शुरू हो गया है। झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री और बीजेपी नेता चम्पाई सोरेन ने गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज के नाम पर एतराज जताया है। चम्पाई सोरेन ने गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज का नाम बदलकर फूलो झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज रखने की मांग की है। श्री सोरेन ने कॉलेज प्रबंधन को 30 जून तक अल्टीमेटम दिया है और दो टूक में कहा कि अगर 30 जून तक गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज का नाम नहीं बदला गया है तो वो यहाँ के मांझी हड़ाम के साथ मिलकर गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज मिटाकर फूलो झानो मुर्मू मेडिकल कॉलेज नाम रखेंगे। चम्पाई सोरेन शुक्रवार को गवर्मेन्ट हॉस्पिटल एंड मेडिकल कॉलेज पहुंचे और वहां का जायजा लेने के बाद मीडिया से बात की।

उन्होंने कहा कि मेडिकल कॉलेज के निर्माण से जुड़ी एजेंसी के अधिकारियों से उन्होंने इस संदर्भ में बातचीत भी की है। हमारे महापुरुष के नाम का अतिक्रमण हुआ है।
गौरतलब है कि फूलो झानो मुर्मू संथाल हूल के महानायक सिदो कान्हू मुर्मू की बहन थी। ब्रिटिश हुकूमत के खिलाफ सिदो कान्हू फूलो झानो मुर्मू की प्रमुख भूमिका रही थी। बता दे कि 30 जून को संथाल परगना सहित पूरे झारखंड में हूल दिवस के रूप में मनाया जाता है।
Edited By :- Shashi Kumar,Prime Time News Desk.











