Jamtara :- आगामी बकरीद पर्व को लेकर शांति एवं कानून-व्यवस्था बनाए रखने के उद्देश्य से बुधवार को जामताड़ा जिले के फतेहपुर बाजार में पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। फ्लैग मार्च का नेतृत्व नाला सर्कल के इंस्पेक्टर बिहारी मरांडी एवं फतेहपुर थाना प्रभारी अमर सिंह तापेए ने किया। इस दौरान थाना के अन्य पुलिस पदाधिकारी एवं जवान भी मौजूद रहे।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

फ्लैग मार्च फतेहपुर बाजार के विभिन्न चौक-चौराहों से होकर गुजरा, जहां पुलिस बल ने लोगों से शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में त्योहार मनाने की अपील की। अधिकारियों ने कहा कि किसी भी प्रकार की अफवाह या असामाजिक गतिविधि पर पुलिस की कड़ी नजर रहेगी तथा गड़बड़ी फैलाने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।इधर, बिंदापाथर थाना क्षेत्र के लाइजोड़ी सहित अन्य गांवों में भी पुलिस द्वारा फ्लैग मार्च निकाला गया। इसका नेतृत्व थाना प्रभारी अजुन कुमार ने किया। उनके साथ थाना के पुलिस पदाधिकारी एवं जवान मौजूद रहे। फ्लैग मार्च के दौरान ग्रामीण इलाकों में लोगों से संवाद स्थापित कर शांति व्यवस्था बनाए रखने का संदेश दिया गया। पुलिस अधिकारियों ने स्पष्ट किया कि पर्व के दौरान किसी भी प्रकार की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस पूरी तरह सतर्क है और हर संवेदनशील स्थानों पर निगरानी बढ़ा दी गई है। पुलिस द्वारा आमजनों से अपील की गई है कि वे अफवाहों से दूर रहें और आपसी भाईचारे के साथ पर्व को शांतिपूर्ण तरीके से मनाएं।
Repoted By :- MD, Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











