जामताड़ा: एनएच-419 पर अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई कार, चालक गंभीर रूप से घायल

मिहिजाम/जामताड़ा :- जामताड़ा जिले के मिहिजाम अंतर्गत राष्ट्रीय राजमार्ग (NH)-419 पर बीती रात एक भीषण सड़क हादसा हुआ। बोदमा स्थित बंद पड़ी पोल फैक्ट्री के समीप एक तेज रफ्तार मारुति स्विफ्ट कार अनियंत्रित होकर सड़क किनारे एक पेड़ से जा टकराई।

Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क पर ही पलट गई। मिली जानकारी के अनुसार, कार (संख्या: BR 01 EQ 4731) जामताड़ा की ओर जा रही थी। बोदमा पोल फैक्ट्री के पास पहुंचते ही चालक वाहन पर से अपना नियंत्रण खो बैठा। अनियंत्रित कार पहले सड़क किनारे लगे एक पेड़ से टकराई और उसके बाद सड़क के बीचों-बीच जाकर पलट गई। कार के पलटने से उसका अगला हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया है।घटना की आवाज सुनकर आसपास के ग्रामीण और राहगीर तुरंत मौके पर पहुंचे। उन्होंने कार में फंसे चालक को काफी मशक्कत के बाद बाहर निकाला। स्थानीय लोगों ने बिना समय गंवाए तत्काल 108 एम्बुलेंस और पुलिस को सूचना दी। घायल को आनन-फानन में इलाज के लिए जामताड़ा सदर अस्पताल ले जाया गया, जहाँ उनका इलाज चल रहा है। प्राप्त जानकारी के अनुसार, घायल कार चालक देवघर जिले के मार्गोमुंडा गांव का निवासी बताया जा रहा है। चिकित्सकों के अनुसार, चालक के शरीर में कई जगह गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज अस्पताल में किया जा रहा है।

Repoted By :-  Goutam Thakur, Prime Time News, Jamtara.

Prime Time News
Author: Prime Time News

Welcome to Prime Time News Prime Time News, a satellite channel Through which we take from country and abroad Information about every small and big news can reach you So stay with us And keep watching Prime Time News.

Leave a Comment

और पढ़ें

error: Content is protected !!