Jamtara :- झारखंड प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने पंचायत, प्रखंड एवं शहरी क्षेत्रों के वार्ड स्तर तक जनसंपर्क अभियान को सक्रिय करने और संगठन विस्तार को मजबूत बनाने की दिशा में बड़ा कदम उठाया है। इसी क्रम में दुमका लोकसभा क्षेत्र के नाला विधानसभा क्षेत्र के लिए प्रदेश सचिव प्रभु मंडल को विधानसभा प्रभारी नियुक्त किया गया है।
Edited By :- Shashi Kumar, Prime Time News Desk.

प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने दुमका लोकसभा क्षेत्र के सभी सात विधानसभा क्षेत्रों में अलग-अलग प्रभारियों की नियुक्ति की है। नाला विधानसभा क्षेत्र की जिम्मेदारी प्रभु मंडल को मिलने के बाद स्थानीय कांग्रेस कार्यकर्ताओं में उत्साह का माहौल देखा जा रहा है।
बुधवार को वरिष्ठ कांग्रेस नेताओं एवं प्रखंड कमेटी के पदाधिकारियों ने प्रभु मंडल को नई जिम्मेदारी मिलने पर बधाई दी। कार्यकर्ताओं ने विश्वास जताया कि उनके नेतृत्व में जनसंपर्क अभियान और अधिक सक्रिय होगा तथा कांग्रेस संगठन पंचायत से लेकर विधानसभा स्तर तक और मजबूत बनेगा।
प्रभु मंडल ने कहा कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी ने जिस विश्वास के साथ उन्हें नाला विधानसभा का प्रभारी बनाकर संगठन विस्तार और जनसंपर्क अभियान की जिम्मेदारी सौंपी है, उसे वे पूरी निष्ठा और मजबूती के साथ निभाएंगे।
गौरतलब है कि प्रभु मंडल को संगठन विस्तार का एक दशक से अधिक का अनुभव प्राप्त है। वे प्रखंड, जिला और प्रदेश स्तर पर विभिन्न जिम्मेदारियां निभा चुके हैं तथा पार्टी संगठन को सशक्त बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका अदा कर चुके हैं।
Repoted :- MD. Rafique Ansari, Prime Time News, Jamtara.











